Live Updates
फिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसाभारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज परपंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसारलुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरेअमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेलदिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरीवोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मानफिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसाभारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज परपंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसारलुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरेअमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेलदिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरीवोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान
1 min read

Punjab: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 4.5 किलो हेरोइन के साथ 7 तस्करों को गिरफ़्तार।

पंजाब। Punjab में अमृतसर ग्रामीण पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो बड़े अभियानों में सात मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। ड्रग तस्करों के कब्जे से 4.5 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। पुलिस ने यह सारी कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की।

पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग मादक पदार्थों की खेप सप्लाई करने की योजना बना रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि ये तस्कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं और इनके संपर्क कई अन्य राज्यों और देशों तक फैले हुए हैं।

पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि गिरफ्तार किए गए तस्कर गुरदीप उर्फ रानो का संबंध इस सिंडिकेट से है, जो इसका प्रमुख संचालक है। गुरदीप को पहले ही पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लिया जा चुका है। अब पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसकी जड़ों तक पहुंचने के लिए आगे की जांच कर रही है, ताकि पूरे ड्रग सिंडिकेट का खुलासा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *