Live Updates
फिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसाभारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज परपंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसारलुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरेअमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेलदिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरीवोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मानफिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसाभारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज परपंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसारलुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरेअमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेलदिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरीवोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान
1 min read

फिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा

फिलीपींस में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। फिलीपींस एयरफोर्स के दो सैन्य विमान ट्रेनिंग के दौरान आपस में टकरा गए, जिससे उनमें सवार चार पायलटों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार, 23 अक्टूबर को फर्नांडो एयर बेस पर हुआ। घटना के बाद एयरफोर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर हादसे की पुष्टि की और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

फिलीपींस एयरफोर्स की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर फर्नांडो एयर बेस में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दोनों विमान एयर बेस की सीमा के भीतर ही गिरे। इस हादसे में चार पायलटों की जान चली गई, जबकि एयर बेस के आसपास किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने या अतिरिक्त नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी एयरफोर्स

फिलीपींस एयरफोर्स ने अभी तक मृतक पायलटों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। इसके अलावा, दोनों विमानों के टकराने से पहले क्या परिस्थितियां थीं, इस बारे में भी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। एयरफोर्स का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

सभी SF-260 विमानों की उड़ानों पर लगाई रोक

इस दुर्घटना के बाद फिलीपींस एयरफोर्स ने सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है। एहतियात के तौर पर सभी SF-260 विमानों की उड़ानों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। एयरफोर्स का कहना है कि उड़ान सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जरूरी जांच और समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

एयरफोर्स ने पायलटों को दी श्रद्धांजलि

हादसे में जान गंवाने वाले चारों पायलटों को फिलीपींस एयरफोर्स ने श्रद्धांजलि दी है। एयरफोर्स ने अपने बयान में कहा कि वह दिवंगत पायलटों की सेवा और बलिदान को नमन करती है। साथ ही उनके शोक संतप्त परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। एयरफोर्स ने आम लोगों और मीडिया से अपील की है कि इस मुश्किल समय में मृतक पायलटों के परिवारों की निजता का सम्मान किया जाए।

फिलहाल हादसे की जांच जारी है। अधिकारियों की ओर से दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *