Live Updates
आप सांसद मालविंदर कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाबी साइनबोर्ड फिर से लगाने के फैसले का किया स्वागतमोहाली को मिला नया मेयर, विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत समाना ने संभाली कमानअकाली दल को बड़ा झटका! मनप्रीत इयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में हुए शामिलED की रेडों पर CM मान का बड़ा हमला, व्यापारियों के समर्थन में उतरेईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाहभाजपा ने किसान विरोधी कानून थोपे, अकालियों ने धर्म का दुरुपयोग किया, कांग्रेस पंजाब में नाकाम साबित हुई, पंजाबियों ने ईमानदार सरकार चुनी- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानजल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभआप सांसद मालविंदर कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाबी साइनबोर्ड फिर से लगाने के फैसले का किया स्वागतमोहाली को मिला नया मेयर, विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत समाना ने संभाली कमानअकाली दल को बड़ा झटका! मनप्रीत इयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में हुए शामिलED की रेडों पर CM मान का बड़ा हमला, व्यापारियों के समर्थन में उतरेईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाहभाजपा ने किसान विरोधी कानून थोपे, अकालियों ने धर्म का दुरुपयोग किया, कांग्रेस पंजाब में नाकाम साबित हुई, पंजाबियों ने ईमानदार सरकार चुनी- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानजल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ
1 min read

Punjab: फिर बदला मौसम का रुख, जानिए आने वाले दिनों का हाल।

Punjab में बारिश से एक दिन राहत के उपरांत फिर मौसम ने करवट लेते हुए एकदम से बढ़े तापमान ने जहां लोगों को परेशान कर दिया, वहीं आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा बढ़ौत्तरी पसीने छुड़ा सकती है। मौसम के विभाग के अनुसार आने वाले 10 दिनों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जिससे एयरकंडीशन, कूलर बेचने वालों का कारोबार बढ़ने और लोगों की जेबें ढीली होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। देर शाम को चाहे थोड़ी देर चली ठंडी हवाओं ने राहत जरूर दी, लेकिन आने वाले दिनों में ऐसी संभावना दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग के चलते इस बार गर्मी अप्रैल से लेकर जून तक पूरे जोरों पर रहने की संभावना है, जबकि इससे पहले गर्मी का जोर मई और जून में ज्यादा रहता था। अधिक गर्मी जहां देरी से बोई गेहूं की फसलें पकने में किसानों को राहत देगी, वहीं इससे आम जन जीवन असत व्यस्त रह सकता है। तेज गर्मी में चलने वाली लू जहां छोटे बच्चों सहित आम लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगी, वहीं दैनिक जीवन के कामकाज पर इसका असर पड़ेगा।

16 के बाद लू ‘हीट वेव’ का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 16 अप्रैल के बाद लू यानि हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हीट वेव के पहले दौर में पंजाब के बठिंडा एवं कुछ अन्य जिलों को छोड़कर तापमान 40 डिग्री से नीचे था लेकिन अब दूसरे दौर में यह तापमान पूरी तरह से बढ़ने की संभावना है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि बढ़ी हुई गर्मी कारोबारियों के चेहरों पर रौनक ला सकती है और इसके अतिरिक्त ठंडे पेय पदार्थ तथा कुल्फी एवं आईसक्रीम के कारोबारियों की चांदी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *