Live Updates
विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पंजाब के जगशेर सिंह ने जीता कांस्य पदक, CM भगवंत मान ने की मुलाकात; परिवार और कोच को दी बधाईसऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, Air India और IndiGo समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द; रिफंड और रीबुकिंग पर आया अपडेट‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनीश्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी, 25 से 27 अक्टूबर तक श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे भव्य धार्मिक समागमप्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा रोकने की कोशिश कर रहे हैं: अरविंद केजरीवालअमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त करेंगे?? यह दुनिया का 8वां अजूबा होगा: अरविंद केजरीवालभाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: हरपाल सिंह चीमाविश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पंजाब के जगशेर सिंह ने जीता कांस्य पदक, CM भगवंत मान ने की मुलाकात; परिवार और कोच को दी बधाईसऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, Air India और IndiGo समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द; रिफंड और रीबुकिंग पर आया अपडेट‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनीश्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी, 25 से 27 अक्टूबर तक श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे भव्य धार्मिक समागमप्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा रोकने की कोशिश कर रहे हैं: अरविंद केजरीवालअमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त करेंगे?? यह दुनिया का 8वां अजूबा होगा: अरविंद केजरीवालभाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: हरपाल सिंह चीमा
1 min read

UP: राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाएगी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती – सीएम योगी।

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती 14 अप्रैल को पूरे प्रदेश में अत्यंत गरिमा और राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाएगी। UP के सीएम योगी ने इस दिन सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है। इस मौके पर जिलों में समारोह, विचार गोष्ठियों और श्रद्धांजलि से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जयंती के एक दिन पहले यानी 13 अप्रैल को सभी पार्कों और स्मारकों में साफ-सफाई कराई जाएगी। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए हैं।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल 2025 को पूरे प्रदेश में अत्यंत गरिमा एवं राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जयंती से एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को प्रदेश के सभी पार्कों एवं स्मारकों की विशेष सफाई की जाएगी। बाबा साहेब के जीवन और कृतित्व पर आधारित विशेष कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदेश भर में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिये डॉ. अंबेडकर के विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान में बारे में बताया जाएगा।

13 अप्रैल की सुबह निकलेगी भीम पदयात्रा

इस बार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती राजकीय सम्मान के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। बाबा साहेब की जयंती के अवसर के एक दिन पहले 13 अप्रैल की सुबह से ही अनेक कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। वहीं 14 अप्रैल को जयंती पर भी अनेक आयोजन किए जाएंगे। युवा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के कृतित्व और व्यक्तित्व से भी परिचित होंगे। आंबेडकर जयंती पर योगी सरकार प्रदेश व देश के कलाकारों को मंच मुहैया कराएगी।

यह सभी कार्यक्रम बाबा साहेब पर आधारित होंगे। 13 अप्रैल की सुबह 6.30 बजे मरीन ड्राइव से अंबेडकर पार्क तक भीम पदयात्रा निकलेगी। यह पदयात्रा माय भारत के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरु युवा केंद्र संगठन की ओर से निकाली जाएगी।

ये कार्यक्रम भी होंगे

लखीमपुर खीरी के श्यामजीत सिंह और मऊ के त्रिभुवन भारती लोकगीत पर प्रस्तुति देंगे। लखनऊ के विपिन कुमार ‘अभी सपना अधूरा है’ नृत्य नाटिका से बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। बाबा साहेब पर आधारित नृत्य नाटिका में ‘आंबेडकर प्यारा’ की प्रस्तुति लखनऊ की निहारिका कश्यप और उनकी टीम करेगी। बलिया के रामदुलार, वाराणसी के भइया लाल पाल, गोरखपुर के मनोज कुमार पासवान बिरहा की प्रस्तुति देंगे। मुंबई के अनिरुद्ध वनकर सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ योगी सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे।

सीएम योगी भी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

आंबेडकर महासभा के कार्यक्रम में लखनऊ के रामनिवास पासवान, भदोही की लक्ष्मी रागिनी, लखनऊ की शुभम रावत और जया कुमारी अपनी प्रस्तुतियाँ देंगी। इसके साथ ही विभाग की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर आधारित एक विशेष अभिलेख प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। वहीं सुबह 9 बजे से आंबेडकर महासभा परिसर में डॉ. आंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *