Live Updates
बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूतCM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडीदिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्तचंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगीपंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथभगवंत मान सरकार की नशों के खिलाफ बड़ी मुहिम: ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत 11 तारीख को अमृतसर में होगी एक बड़ी यूथ रनCM भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को Asian Hockey Champions Trophy के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिएबल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूतCM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडीदिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्तचंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगीपंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथभगवंत मान सरकार की नशों के खिलाफ बड़ी मुहिम: ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत 11 तारीख को अमृतसर में होगी एक बड़ी यूथ रनCM भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को Asian Hockey Champions Trophy के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
1 min read

Punjab पुलिस की एजीटीएफ ने मोहाली से बड़े गैंगस्टर के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया, हथियार भी बरामद।

पंजाब। Punjab पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने मोहाली से एक बड़े गैंगस्टर के दो अहम गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जशन संधू और गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के पास से .32 कैलिबर की पिस्तौल और 07 कारतूस बरामद किए गए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है।

डीजीपी ने बताया कि जशन संधू 2023 में राजस्थान के गंगानगर में हुई हत्या के एक मामले में वांछित था. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपना स्थान भी बदल रहा था। वह लगातार जॉर्जिया, अजरबैजान, सऊदी अरब और दुबई में अपना ठिकाना बदलता रहता था। दुबई से नेपाल पहुंचने के बाद वह पुलिस से बचने के प्रयास में सड़क मार्ग से भारत में प्रवेश कर गया।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि जशन ने गिरोह को रसद सहायता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस की पूछताछ के दौरान विदेशों में छिपे हवाला ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों और फरार अपराधियों के ठिकानों का पता चल गया है, जो इन नेटवर्कों को नष्ट करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *