Live Updates
कबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तारकबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तार
1 min read

Noida: माँ के साथ खेल रही थी मासूम बच्ची, पीछे से चढ़ा डाली कार, Viral Video

Noida से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है| यहां सड़क किनारे अपनी मां के साथ खेल रहे एक मासूम बच्चे को एक कार ने कुचल दिया| जिसने भी ये भयानक मंजर देखा उसकी चीख निकल गई| घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई| अब ये वीडियो वायरल हो रहा है| 19 महीने के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है| उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक फिलहाल फरार है|

नोएडा के सेक्टर 63ए के बी ब्लॉक में दिल दहलाने वाली घटना घटी है| यहां किराए पर रहने वाली एक महिला अपने घर के सामने फुटपाथ पर अपनी 19 महीने की मासूम बेटी को खाना खिला रही थी| इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार ने बच्ची को कुचल दिया. कार थोड़ी दूर रुकी और ड्राइवर घायल लड़की को देखने के लिए नीचे उतरा। हादसे से चारों ओर हाहाकार मच गया। और लोगों की भीड़ जमा हो गयी|

हादसे का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया| ये हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कार चालक लड़की को अस्पताल ले गया और अस्पताल से फरार बताया जा रहा है। कार की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है| उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है|

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि अजय शर्मा मूल रूप से हरियाणा के जिंद के रहने वाले हैं और नोएडा में ट्रांसपोर्ट का कारोबार चलाते हैं| वह नोएडा के सेक्टर 63ए के बी ब्लॉक में किराए के मकान में रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसकी पत्नी रिंकी अपनी 19 माह की बेटी अनुष्का के साथ सड़क किनारे जमीन पर बैठकर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला विनीत नाम का युवक कार लेकर आया और बच्ची पर कार चढ़ाकर भाग गया। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *