Live Updates
सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, सोना ₹1.26 लाख के पार; चांदी भी हुई महंगीश्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बुमराह की वापसी संभव, सिराज को मिल सकता है आराम; देखें भारत का संभावित स्क्वॉडदिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में झूमती नजर आईं करिश्मा कपूर और सान्या मल्होत्रापटियाला नगर निगम समेत 3 जगहों पर आज मतदान, कोर्ट के आदेश के बाद 52 वार्डों में दोबारा वोटिंगमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ामोगा में ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’ की ऐतिहासिक सफलता के लिए आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने पंजाब के लोगों, पार्टी वर्कर्स और वॉलंटियर्स का दिल से किया धन्यवादपठानकोट के बमियाल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने एक घुसपैठिए को मार गिरायासोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, सोना ₹1.26 लाख के पार; चांदी भी हुई महंगीश्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बुमराह की वापसी संभव, सिराज को मिल सकता है आराम; देखें भारत का संभावित स्क्वॉडदिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में झूमती नजर आईं करिश्मा कपूर और सान्या मल्होत्रापटियाला नगर निगम समेत 3 जगहों पर आज मतदान, कोर्ट के आदेश के बाद 52 वार्डों में दोबारा वोटिंगमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी: अमन अरोड़ामोगा में ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’ की ऐतिहासिक सफलता के लिए आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने पंजाब के लोगों, पार्टी वर्कर्स और वॉलंटियर्स का दिल से किया धन्यवादपठानकोट के बमियाल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने एक घुसपैठिए को मार गिराया
1 min read

पटियाला नगर निगम समेत 3 जगहों पर आज मतदान, कोर्ट के आदेश के बाद 52 वार्डों में दोबारा वोटिंग

राज्य में आज तीन स्थानीय निकायों के 52 वार्डों में दोबारा मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक पटियाला नगर निगम, मोगा जिले की बाघापुराना नगर काउंसिल और धर्मकोट नगर काउंसिल में वोट डाले जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य चुनाव आयोग ने इन तीनों स्थानीय निकायों में दोबारा मतदान कराने के निर्देश दिए थे।

इन चुनावों के तहत पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों, बाघापुराना नगर काउंसिल के 15 वार्डों और धर्मकोट नगर काउंसिल के 7 वार्डों में वोटिंग हो रही है। तीनों निकायों में कुल 150 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां करीब 1.76 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 91,415 पुरुष, 84,999 महिलाएं और 15 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पटियाला के 30 वार्डों में दोबारा मतदान

पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में आज फिर से वोटिंग करवाई जा रही है। इन वार्डों में कुल 1,49,768 मतदाता हैं। इनमें 77,419 पुरुष, 72,338 महिला और 11 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव के लिए कुल 123 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

मतदान की प्रक्रिया पंजाब राज्य चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर और IAS अधिकारी डॉ. सेनू दुग्गल की निगरानी में करवाई जा रही है।

2023 के चुनाव के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में हुए नगर निगम चुनावों के बाद भाजपा ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। मामले से जुड़े सबूतों पर विचार करने के बाद अदालत ने पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया था। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग ने तीनों स्थानीय निकायों के कुल 52 वार्डों में पुनर्मतदान के निर्देश जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *