Live Updates
भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंदभगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी और मज़बूतीमानसिक स्वास्थ्य का इलाज तब तक न टले, जब तक परिवार पूरी तरह टूटने की स्थिति में न पहुँच जाए: डॉ. बलबीर सिंहभाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूWest Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी“आप” की नवगठित PAC की बैठक में पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन – मनीष सिसोदियापंजाब में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहतभगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंदभगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी और मज़बूतीमानसिक स्वास्थ्य का इलाज तब तक न टले, जब तक परिवार पूरी तरह टूटने की स्थिति में न पहुँच जाए: डॉ. बलबीर सिंहभाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूWest Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी“आप” की नवगठित PAC की बैठक में पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन – मनीष सिसोदियापंजाब में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहत
1 min read

अमृतसर में 11 आम आदमी क्लीनिक मंजूर:4 करोड़ का फंड जारी, फ्री होंगे 42 तरह के टेस्ट; मुफ्त इलाज सुविधाएं जल्द शुरू

अमृतसर में आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग से 11 आम आदमी क्लीनिकों को मंजूरी दी गई है। इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए करोड़ों रुपए के फंड जारी हो चुके हैं और टेंडर प्रक्रिया तेजी से जारी है।

अजनाला में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धालीवाल ने बताया कि बल्ललवाल और गुज्जरपुरा में दो नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे, जिनके लिए लगभग 55-55 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

प्रति क्लीनिक के लिए 25 लाख रुपए का फंड

इसके अलावा कई गांवों में आम आदमी क्लीनिकों के निर्माण के लिए 24 से 25 लाख रुपए प्रति क्लीनिक के हिसाब से फंड जारी किया गया है। कुल मिलाकर करीब 4 करोड़ रुपए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों में लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। यहां लगभग 42 तरह के टेस्ट मुफ्त किए जाएंगे और दवाइयां भी फ्री उपलब्ध होंगी। सरकार का लक्ष्य है कि मई महीने तक सभी प्रोजेक्ट्स पूरे कर लिए जाएं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य और शिक्षा सुधार

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सड़कों और स्कूलों के विकास के लिए भी पर्याप्त फंड जारी किया गया है। बाढ़ से बचाव के लिए नालों की सफाई, मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अंत में धालीवाल ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *