♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Ludhiana में PM पर बरसे राहुल गांधी, Narendra Modi को बताया घमंडी, लोहड़ी पर नहीं होगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 118वें दिन गुरुवार को लुधियाना में समराला चौक पर पहुंची। यहां राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया और इसके बाद वे दिल्ली रवाना हो गए। अब यात्रा को विराम दिया गया है। शुक्रवार को लोहड़ी के कारण यात्रा नहीं होगी।

समराला चौक में राहुल गांधी ने अपने भाषण में पंजाब के लोगों का भारत जोड़ो यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने सभी को लोहड़ी की मुबारकबाद दी। राहुल ने कहा कि हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे है। बीजेपी नफरत फैलाती है। राहुल ने कहा कि हमारी यात्रा में प्यार और मोहब्बत है। कोई गिरता है तो लोग उसे उठाते हैं। दवा देते हैं। लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने नोटबंदी ओर जीएसटी पर फिर वार किया।

राहुल ने कहा कि मोदी ने देश का नुकसान किया मगर घमंड में नहीं मानते कि नुकसान हुआ। राहुल ने कहा कि लुधियाना की इंडस्ट्री सबसे ज्यादा रोजगार दे सकती है लेकिन भाजपा ने छोटे उद्योगों को प्रचलित करने के लिए कोई काम नहीं किया है। लुधियाना इंडस्ट्री के साथ भी पक्षपात किया है। यहां की इंडस्ट्रीज को अगर सरकार आगे बढ़ाएं तो रोजगार मिल सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि लुधियाना के छोटे और मध्यम व्यवसाय चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं यदि उन्हें पर्याप्त समर्थन दिया जाए। उन्होंने पंजाब सरकार और केंद्र पर उनका समर्थन नहीं करने पर हमला किया। राहुल ने आरोप लगाया कि देश में घृणा, हिंसा और भय फैलाया जा रहा है।

ओसवाल मिल में रुके राहुल

पंजाब में यात्रा के दूसरे दिन भी राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा में रहे। राहुल की सुरक्षा को लेकर लुधियाना के दुगरी में रहने वाले दंगा पीड़ितों को पुलिस ने कॉलोनी में ही नजरबंद कर दिया। समराला चौक पहुंचने से पहले राहुल गांधी दिल्ली रोड स्थित ओसवाल मिल में कुछ देर के लिए रुके।

नामधारी समुदाय भी यात्रा में शामिल

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नामधारी समुदाय के वरिष्ठ सदस्य भी यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब दाखिल होने से कुछ दिन पहले ही पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग श्री मछीवाड़ा साहिब नामधारी समुदाय के प्रमुख से मुलाकात करने पहुंचे थे।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275