♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने इस्तीफे की खबरों को बताया अफवाह, सदन में गतिरोध बरकरार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके इस्तीफे की खबरें निराधार हैं। कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक अभी शिमला नहीं पहुंचे हैं। विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। पार्टी हाईकमान का विश्वास पूरी तरह कायम है। मीडिया के सभी वरिष्ठ साथियों से अनुरोध है कि बेबुनियाद खबरें चलाने से बचें। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वयं सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने इस बयान को नकार दिया है। सीएम अपने चैंबर में बैठे हैं। उनके कार्यालय से बताया गया है कि यह महज अफवाह है कि सीएम ने इस्तीफा दिया है। उधर, सदन से निलंबित भाजपा विधायकों को मार्शल की ओर से एक-एक कर बाहर निकाला जा रहा है। मार्शल विधायक बलवीर वर्मा, सुरेंद्र शौरी को पकड़कर सदन से बाहर ले गए हैं। सदन में हंसराज ने कहा- कोई तो उठाओ। इसके बाद मार्शल उन्हें पकड़कर बाहर ले गए|

सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया, मैं एक योद्धा हूं। आम परिवार से निकला योद्धा लड़ाई में संघर्ष करता है और जीत संघर्ष की होती है। कांग्रेस पार्टी की सरकार पांच साल चलेगी। यह सरकार आम आदमी, कर्मचारियों व महिलाओं की सरकार है। भाजपा की ओर से विधायकों को बरगलाकर जो प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है, वह सफल नहीं होगा। इस लड़ाई को युद्ध की तरह लड़ूंगा।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275