Live Updates
पंजाब में Swine Flu के 220 मामले, जालंधर में पहली संदिग्ध मौत; स्वास्थ्य विभाग की नजरबठिंडा से शुरू हुईं ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की समाप्ति 29 नवंबर को पटियाला में होगी- भगवंत सिंह मानकोयले की भारी राष्ट्रीय कमी के कारण पंजाब में बिजली संकट गंभीर, उत्पादन 1,500 मेगावाट हुआ कम : तरुणप्रीत सिंह सोंधपंजाब की शिक्षा में बदलाव की कहानी सरकारी फाइलों में नहीं, बल्कि अध्यापकों द्वारा लिखी जा रही है: मनीष सिसोदिया‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ के सीजन-4 में पहली बार कोस्को क्रिकेट शामिल: मीत हेयरअकाली दल के कार्यालय में बुजुर्ग दलित महिला के साथ मारपीट के खिलाफ आप महिला विंग ने समराला में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन51,979 नागरिकों की गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी से जुड़ी 25,339 गिरफ्तारियाँपंजाब में Swine Flu के 220 मामले, जालंधर में पहली संदिग्ध मौत; स्वास्थ्य विभाग की नजरबठिंडा से शुरू हुईं ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की समाप्ति 29 नवंबर को पटियाला में होगी- भगवंत सिंह मानकोयले की भारी राष्ट्रीय कमी के कारण पंजाब में बिजली संकट गंभीर, उत्पादन 1,500 मेगावाट हुआ कम : तरुणप्रीत सिंह सोंधपंजाब की शिक्षा में बदलाव की कहानी सरकारी फाइलों में नहीं, बल्कि अध्यापकों द्वारा लिखी जा रही है: मनीष सिसोदिया‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ के सीजन-4 में पहली बार कोस्को क्रिकेट शामिल: मीत हेयरअकाली दल के कार्यालय में बुजुर्ग दलित महिला के साथ मारपीट के खिलाफ आप महिला विंग ने समराला में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन51,979 नागरिकों की गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी से जुड़ी 25,339 गिरफ्तारियाँ
1 min read

पंजाब में Swine Flu के 220 मामले, जालंधर में पहली संदिग्ध मौत; स्वास्थ्य विभाग की नजर

पंजाब में H1N1 यानी Swine Flu के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। राज्य में अब तक 220 मरीजों की Swine Flu रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसी बीच जालंधर में Swine Flu से जुड़ी पहली संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक मौत की वजह केवल H1N1 को नहीं माना है और मामले की जांच जारी है।

मृतक की पहचान जमशेर खास के ताजपुर निवासी 85 वर्षीय मूल राज के रूप में हुई है। उन्हें सांस लेने में परेशानी के बाद इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मूल राज पहले से ही Chronic Obstructive Pulmonary Disease यानी COPD से पीड़ित थे।

2 सितंबर को GMC अमृतसर में हुई जांच के दौरान उनकी H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, उनकी इम्युनिटी पहले से कमजोर थी और वह गंभीर सांस संबंधी बीमारी से भी जूझ रहे थे। ऐसे में औपचारिक स्वास्थ्य ऑडिट पूरा होने तक उनकी मौत का कारण केवल H1N1 को नहीं माना जा सकता। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

लुधियाना में सबसे ज्यादा मामले

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में अब तक Swine Flu के 220 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 72 मामले लुधियाना में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद SAS नगर में 36 मामले सामने आए हैं।

अन्य जिलों की बात करें तो पटियाला में 16, मोगा में 11 और जालंधर में 10 मामले दर्ज किए गए हैं। रूपनगर में 9 केस सामने आए हैं, जबकि फाजिल्का में अब तक सबसे कम 1 मामला दर्ज किया गया है। बाकी जिलों में Swine Flu के मामलों की संख्या 2 से 8 के बीच बताई गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग H1N1 के मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है। उनके मुताबिक, इस साल सामने आया H1N1 स्ट्रेन नया या Mutated नहीं पाया गया है।

जालंधर के 85 वर्षीय मरीज की मौत को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मौत का कारण Swine Flu होने की संभावना कम है, क्योंकि मरीज पहले से ही COPD समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे।

फिलहाल पंजाब में Swine Flu के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। वहीं, जालंधर के मामले में मौत की असली वजह स्वास्थ्य ऑडिट पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *