Live Updates
कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिलीबच्चों के लिए इंटरनेट पर बैन लगाना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी; ऑनलाइन सुरक्षा मजबूत करने पर दिया जोरग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में फैली सनसनीअगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मानराहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नूपंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मानचिट्टा पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में फिर नशा बेचने का सपना छोड़ दे भाजपा- केजरीवालकपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिलीबच्चों के लिए इंटरनेट पर बैन लगाना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी; ऑनलाइन सुरक्षा मजबूत करने पर दिया जोरग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में फैली सनसनीअगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मानराहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नूपंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मानचिट्टा पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में फिर नशा बेचने का सपना छोड़ दे भाजपा- केजरीवाल
1 min read

“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बीच पंजाब की कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे को लेकर बयान दिया है। अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है, तो राज्य को नशामुक्त, गैंगस्टर मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा।

आपको बता दें कि 13 अक्टूबर को मानसा में परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना एक दुकान में हुई थी। इस हत्याकांड के बाद पंजाब में लगातार विरोध प्रदर्शन और इंसाफ की मांग उठ रही है। इसी बीच अमित शाह के बयान ने राज्य में नशे और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को फिर से चर्चा में ला दिया है।

अमित शाह ने अपने पोस्ट में कहा कि वह पंजाब की जनता के सामने अपना संकल्प दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ लड़ाई के जरिए युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जाएगा, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसा माहौल बनाया जाएगा, जहां किसी भी नागरिक को डर के साये में न रहना पड़े।

अमित शाह ने पंजाब को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने का वादा करते हुए कानून का राज स्थापित करने की बात कही। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब इस बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *