Live Updates
कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिलीबच्चों के लिए इंटरनेट पर बैन लगाना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी; ऑनलाइन सुरक्षा मजबूत करने पर दिया जोरग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में फैली सनसनीअगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मानराहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नूपंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मानचिट्टा पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में फिर नशा बेचने का सपना छोड़ दे भाजपा- केजरीवालकपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिलीबच्चों के लिए इंटरनेट पर बैन लगाना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी; ऑनलाइन सुरक्षा मजबूत करने पर दिया जोरग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में फैली सनसनीअगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मानराहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नूपंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मानचिट्टा पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में फिर नशा बेचने का सपना छोड़ दे भाजपा- केजरीवाल
1 min read

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में फैली सनसनी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार रात को खाना खाने के बाद सोने चला गया था। लेकिन अगली सुबह जब घर में कोई हलचल दिखाई नहीं दी, तो पड़ोसियों को शक हुआ। जब वे घर के अंदर पहुंचे, तो परिवार के पांचों सदस्य बेहोशी की हालत में मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय महेश, उनकी 36 वर्षीय पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

शुरुआती जांच में खाने में किसी जहरीले पदार्थ की मौजूदगी या फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, परिवार ने रात में नूडल्स खाए थे। इसी के चलते पुलिस ने रसोई से नूडल्स, चाय के बर्तन और खाने-पीने की अन्य चीजों के नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा, ताकि पता लगाया जा सके कि खाने में कोई जहरीला पदार्थ तो मौजूद नहीं था।

पुलिस ने पांचों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और मौतों की असली वजह का पता लगाने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि परिवार की मौत फूड पॉइजनिंग के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के नतीजों का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पांचों लोगों की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *