पंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चाराम मंदिर दान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CBI जांच की मांगराम मंदिर चढ़ावा मामले में देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाएगी ‘आप’देश में शुद्ध पेट्रोल 82 रुपए लीटर मिलना चाहिए, लेकिन सरकार 102 रुपए में दे रही ई-20- केजरीवालभगवंत मान सरकार ने जसवंत सिंह खालड़ा मर्डर केस के दोषियों की समय से पहले रिहाई से जुड़ी किसी भी फाइल पर साइन नहीं किया- बलतेज पन्नूपंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ापंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिलपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चाराम मंदिर दान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CBI जांच की मांगराम मंदिर चढ़ावा मामले में देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाएगी ‘आप’देश में शुद्ध पेट्रोल 82 रुपए लीटर मिलना चाहिए, लेकिन सरकार 102 रुपए में दे रही ई-20- केजरीवालभगवंत मान सरकार ने जसवंत सिंह खालड़ा मर्डर केस के दोषियों की समय से पहले रिहाई से जुड़ी किसी भी फाइल पर साइन नहीं किया- बलतेज पन्नूपंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ापंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल
1 min read
यूपी में 15 जनवरी को होगा मकर संक्राति का अवकाश:योगी सरकार का आदेश, पहले 14 जनवरी ऑप्शनल था
January 12, 2026उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मकर संक्रांति के अवकाश में बदलाव किया है। पहले सरकार ने 14 जनवरी 2026 को निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसकी जगह 15 जनवरी 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
पहले जारी अवकाश सूची के मुताबिक, 14 जनवरी को केवल निर्बंधित अवकाश था, यानी कर्मचारी चाहें तो छुट्टी ले सकते थे। यह जानकारी 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में दी गई थी।
बाद में सरकार ने इस पर दोबारा विचार किया और तय किया कि मकर संक्रांति के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होना चाहिए। इसलिए अब 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी को छुट्टी दी जाएगी।
नए आदेश के मुताबिक, 15 जनवरी 2026 को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश रहेगा, यानी इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।
सरकार का आदेश-यूपी में अब 25 की जगह 26 सार्वजनिक अवकाश मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद 2026 में 26 राजकीय अवकाश हो जाएंगे। पहले 25 सार्वजनिक अवकाश थे। अब मकर संक्रांति की छुट्टी भी घोषित होने के बाद निर्बंधित (ऑप्शनल) अवकाश 31 बचेंगे।
गणतंत्र दिवस और होलिका दहन सोमवार पड़ रहे हैं, इनसे पहले शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने से दफ्तरों में लगातार 3-3 दिन छुटि्टयां रहेंगी।
नए साल की शुरुआत लॉन्ग वीकेंड से हो रही है। इस साल 12 महीने में 15 लॉन्ग वीकेंड होंगे। रेगुलर लीव्स के अलावा वीकेंड मिलाकर 50 दिन की छुटि्टयां मिल सकती हैं।