Live Updates
कबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तारकबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तार
1 min read

युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान महा रैली में CM मान ने दिलाई शपथ; मोगा में केजरीवाल भी पहुंचे

पंजाब के मोगा जिले के गांव किल्ली चहल में आज आम आदमी पार्टी की ओर से ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के दूसरे चरण की मेगा रैली आयोजित की जा रही है। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहुंचे हैं। रैली में सीएम मान ने सभी को नशे के विरुद्ध लड़ने की शपथ दिलाई। राजनीतिक दृष्टि से यह रैली बेहद अहम मानी जा रही है। किल्ली चहल गांव को अकाली दल और कांग्रेस के लिए ‘लकी’ माना जाता रहा है। ऐसे में यहां आप की रैली को सियासी शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल तैयार किया गया है और करीब डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। भीड़ जुटाने के लिए पार्टी के विधायकों और हलका इंचार्जों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कार्यक्रम स्थल के पास एक हादसा हो गया है। जिसमें एक निजी बस ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

पहले चरण में मिली व्यापक सफलता

आप पहले ही दावा कर चुकी है कि ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ मुहिम के पहले चरण को व्यापक सफलता मिली है। अब दूसरे चरण को और प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से यह रैली की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान जिला, कस्बा और वार्ड स्तर पर नियुक्त किए गए पहरेदारों और निगरानी समितियों के सदस्यों को नई रणनीति से अवगत कराया जाएगा। उन्हें नशा रोकथाम में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

विरोधियों तक संदेश पहुंचाने की तैयारी

राजनीतिक रूप से यह रैली इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आप सरकार इस अभियान को 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। पार्टी नेतृत्व इसे नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के रूप में प्रस्तुत कर रहा है। दूसरी ओर, कुछ दिनों में मोगा में भाजपा की भी रैली प्रस्तावित है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह के आने की उम्मीद है। ऐसे में आप के लिए यह आयोजन अपनी पकड़ मजबूत दिखाने का अवसर माना जा रहा है।

रैली के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्ट

रैली के मद्देनजर लुधियाना देहात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही को देखते हुए अलग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *