Live Updates
WhatsApp का नया फीचर! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा कामICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 बल्लेबाजों में 3 भारतीय शामिल, पंत छठे, गिल सातवें और जायसवाल नौवें नंबर पर‘‘आप’’ हुई 14 साल की, हमें राजनीति बदल नहीं पाई, हमने राजनीति को बदल दी- केजरीवालपंजाबी गायक काशी नाथ के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपसोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में भारी गिरावट; जानें ताजा रेटमोगा में आज AAP की ‘खुशहाल पंजाब’ महा रैली, CM मान और अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल26 नवंबर को होने वाली ‘पंजाब खुशहाल रैली’ भगवंत मान सरकार के 5 साल के काम को दिखाएगी, लोगों का समर्थन दिखाएगी और 2027 के चुनावों के लिए दिशा तय करेगी: बलतेज पन्नूWhatsApp का नया फीचर! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा कामICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 बल्लेबाजों में 3 भारतीय शामिल, पंत छठे, गिल सातवें और जायसवाल नौवें नंबर पर‘‘आप’’ हुई 14 साल की, हमें राजनीति बदल नहीं पाई, हमने राजनीति को बदल दी- केजरीवालपंजाबी गायक काशी नाथ के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपसोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में भारी गिरावट; जानें ताजा रेटमोगा में आज AAP की ‘खुशहाल पंजाब’ महा रैली, CM मान और अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल26 नवंबर को होने वाली ‘पंजाब खुशहाल रैली’ भगवंत मान सरकार के 5 साल के काम को दिखाएगी, लोगों का समर्थन दिखाएगी और 2027 के चुनावों के लिए दिशा तय करेगी: बलतेज पन्नू
1 min read

WhatsApp का नया फीचर! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए एक नई सुविधा लाई जा रही है। इसके जरिए अब मैसेज भेजने के लिए उस समय ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने मैसेज शेड्यूलिंग फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स पहले ही मैसेज लिखकर उसे भेजने की तारीख और समय तय कर सकेंगे। यह सुविधा निजी और ग्रुप चैट, दोनों में काम करेगी।

जानकारी के मुताबिक, इस फीचर के जरिए 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक आगे की तारीख के लिए मैसेज शेड्यूल किया जा सकेगा। यूजर्स केवल टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि फोटो और वीडियो भेजने का समय भी पहले से तय कर सकेंगे। तय किए गए समय पर मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा।

नए मैसेज शेड्यूलिंग फीचर में क्या मिलेगा?

इस फीचर के तहत यूजर्स 14 दिन पहले तक मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। यह सुविधा निजी और ग्रुप चैट, दोनों में उपलब्ध होगी। टेक्स्ट के साथ फोटो और वीडियो भेजने का समय भी पहले से तय किया जा सकेगा। शेड्यूल किया गया मैसेज तय समय पर अपने आप भेज दिया जाएगा। भेजे जाने से पहले यूजर्स उसे डिलीट भी कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, इस फीचर को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रखा जाएगा।

किन कामों में होगा फायदा?

इस फीचर की मदद से यूजर्स रात या सुबह भेजे जाने वाले मैसेज पहले ही तैयार कर सकेंगे। जन्मदिन और शादी की सालगिरह की बधाई सही समय पर भेजने के लिए भी यह सुविधा उपयोगी होगी।

इसके अलावा, ऑफिस की मीटिंग, मुलाकात और जरूरी कामों से जुड़े रिमाइंडर भी पहले से शेड्यूल किए जा सकेंगे। बिजनेस ग्रुप में जरूरी अपडेट भेजने और अलग-अलग टाइम जोन में रहने वाले लोगों को सही समय पर मैसेज पहुंचाने में भी इससे मदद मिलेगी। मैसेज पाने वाले व्यक्ति को यह सामान्य WhatsApp मैसेज की तरह ही दिखाई देगा।

कैसे शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज?

फीचर उपलब्ध होने के बाद इसका इस्तेमाल करने के लिए ये स्टेप फॉलो करने होंगे:

  1. सबसे पहले WhatsApp पर अपनी चैट खोलें और मैसेज लिखें।
  2. इसके बाद Send बटन को दबाकर होल्ड करें।
  3. अब 10 मिनट से लेकर 14 दिन के बीच अपनी पसंद की तारीख और समय चुनें।
  4. समय तय करने के बाद मैसेज को शेड्यूल कर दें।

कब सभी यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?

WhatsApp ने भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स के लिए इस फीचर का रोलआउट शुरू करने का ऐलान किया है। हालांकि, फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा यूजर्स तक ही पहुंची है और धीरे-धीरे दूसरे यूजर्स को भी उपलब्ध कराई जाएगी। कुछ लोग अभी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे, जबकि बाकी यूजर्स को कुछ हफ्तों तक इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने अभी सभी यूजर्स के लिए इसे जारी करने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है। इसलिए अपने WhatsApp को अपडेट रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *