Live Updates
बादल का ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नूCM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने NEET टॉपर आर्यन गुप्ता को दी बधाईPM मोदी बोले—यह 2014 से पहले वाला भारत नहीं, नया भारत हैदेश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडीमानसून के दौरान बढ़ रही हैं बीमारियाँ , ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ पंजाब भर में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही हैमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस सौंपेने से अब पूरे पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशनई-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानबादल का ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नूCM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने NEET टॉपर आर्यन गुप्ता को दी बधाईPM मोदी बोले—यह 2014 से पहले वाला भारत नहीं, नया भारत हैदेश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडीमानसून के दौरान बढ़ रही हैं बीमारियाँ , ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ पंजाब भर में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही हैमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस सौंपेने से अब पूरे पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशनई-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
1 min read

UP: तेज बारिश में भी सीएम योगी का जनसंपर्क जारी, गोरखपुर में सुनीं लोगों की परेशानियां।

UP के सीएम योगी आदित्यनाथ बीते शनिवार को अपने गृहक्षेत्र गोरखपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने तेज बारिश के बाद भी आमजन की समस्या को निस्तारण करने के निर्देश दिए.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने गृहनगर गोरखपुर के दौरे पर रहे। सुबह तेज बारिश के बावजूद उन्होंने अपनी रोज़मर्रा की दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं किया और गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुबह की सैर की। इसके बाद वे जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा की तरह इस बार भी खुद जनता दर्शन में मौजूद रहे और प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुना। किसी को ज़मीन से जुड़ी दिक्कत थी, तो किसी को इलाज के लिए सहायता चाहिए थी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इन समस्याओं को लेकर पहुंचे लोग

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सामने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. अधिकतर फरियाद राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य और जमीन से जुड़ी थी. मुख्यमंत्री ने हर पीड़ित को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है और किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने अफसरों से कहा कि किसी भी पीड़ित को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ेंगे, हर फरियाद का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान हो.

सुबह के समय जब शहर में तेज बारिश हो रही थी, उस दौरान भी सीएम योगी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार प्रातः भ्रमण पर निकले. गोरखनाथ मंदिर परिसर में टहलते हुए उन्होंने मंदिर और उसके आस-पास की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया.

सीएम योगी के लिए गोरखपुर क्यों हैं खास?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं. हर महीने वे कुछ दिन गोरखपुर में बिताते हैं और इस दौरान जनता दर्शन में खुद उपस्थित रहकर लोगों से सीधे संवाद करते हैं. यह परंपरा उन्होंने बतौर सांसद और अब मुख्यमंत्री रहते हुए भी बरकरार रखी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *