Live Updates
5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहरकर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरकआप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरेंपंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थीअभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमानसुनाम के शेरों गांव में CM भगवंत मान को मिला लोगों का भरपूर प्यार, बोले- पंजाब अब काम की राजनीति के साथमिशन क्लीन पंजाब: हरजोत सिंह बैंस खुद ग्राउंड पर, नंगल में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहरकर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरकआप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरेंपंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थीअभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमानसुनाम के शेरों गांव में CM भगवंत मान को मिला लोगों का भरपूर प्यार, बोले- पंजाब अब काम की राजनीति के साथमिशन क्लीन पंजाब: हरजोत सिंह बैंस खुद ग्राउंड पर, नंगल में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
1 min read

UP: तेज आंधी तूफान बना आफत, पेड़ और बिजली के खंभे टूटे, 3 की मौ//त।

UP के फिरोजाबाद जनपद में शुक्रवार रात में आई तेज आंधी और तूफान में जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया ।बिजली के खंभे टूटने से जहां बिजली आपूर्ति ठप्प रही वहीं पेड़ टूटने के कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मौ/त की जानकारी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमाटर्म कराया है। तेज आंधी और तूफान ने एक बार बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया कई घंटे के बाद बिजली चालू हो सकी, कई स्थानों पर खंभे टूटने और बिजली के तार टूटने की जानकारी मिली है।

तूफान से यातायात प्रभावित

आंधी और तूफान में हवाओं का वेग इतना तेज था कि लोगों का सड़क पर चलना भी दुभर हो गया, जिससे दौरान यातायात प्रभावित रहा। वही जनपद के थाना रजावली क्षेत्र में बाइक सवार युवक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी अचानक पेड़ बाइक सवार के ऊपर गिर गया। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जिसकी पहचान जनपद के ही थाना पचौखरा निवासी रिंकू उर्फ रचित पुत्र विजय सिंह के रूप में की गई है ।

पेड़ के नीचे सोते समय गिरा पेड़

नगला खंगर थाना क्षेत्र की घटना में पिंडारव गांव निवासी 50 वर्षीय कप्तान सिंह, पुत्र फतेह सिंह, की आंधी-तूफान के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि वे बाइक से लौटते समय एक पेड़ के नीचे रुक गए थे, तभी तेज आंधी में वह पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मृ/त्यु हो गई।

इसी प्रकार, तीसरी घटना जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला पांडे की है, जहां 74 वर्षीय रामभरोंसे, पुत्र सीताराम, रात के समय अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। वे एक पेड़ के नीचे सो रहे थे, तभी आंधी के कारण वह पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *