Live Updates
CM मान को बदनाम करने की साजिश! ‘आप’ ने जारी की दो लैब रिपोर्टें, वीडियो को बताया फर्जीचंडीगढ़ में OLA को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंडभगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई*अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षरबैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जूनविश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रहीघर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्थाCM मान को बदनाम करने की साजिश! ‘आप’ ने जारी की दो लैब रिपोर्टें, वीडियो को बताया फर्जीचंडीगढ़ में OLA को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंडभगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई*अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षरबैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जूनविश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रहीघर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्था
1 min read

UP: सीएम योगी का निर्देश: 10 जून तक पूरी हों बाढ़ से बचाव की सभी तैयारियां।

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से बचाव संबंधी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 10 से 12 जून तक सभी संबंधित परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाए और पर्यवेक्षण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिलों के विकास कार्यों के लिए योजनाएं जनप्रतिनिधियों के सहयोग और समन्वय से तैयार कराई जाएं।

’10 से 12 जून तक परियोजनाएं पूरी कर ली जाएं’

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने ‘दुधवा टाइगर रिजर्व’ में समीक्षा बैठक की। उन्होंने यहां वन विभाग एवं पर्यटन विभाग के प्रस्तुतीकरण को देखा तथा फिर जनपद के विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सलूकापुर हाथी कैंप का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने शिशु हथिनी का नामकरण किया। उन्होंने उसे भवानी नाम दिया। उन्होंने चार हाथियों को चारा, केला आदि भी खिलाया। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘दुधवा टाइगर रिजर्व’ के पार्क में मौलिश्री का पौधा रोपा एवं स्टॉल का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री का थारू महिलाओं ने स्वागत किया। एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने बाढ़ से बचाव को लेकर चलाई जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया,‘‘10 से 12 जून तक इससे जुड़ी परियोजनाएं पूरी कर ली जाएं। साथ ही पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती कर ली जाए।”

सीएम ने ये भी दिए निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के समन्वय से योजनाएं तैयार कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास और कानून व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पर्यटन के विकास को बढ़ाने का निर्देश दिया और दुधवा में आने वाले पर्यटकों की वर्षवार संख्या पूछी। मुख्यमंत्री ने ‘कनेक्टिविटी’, होटल, गाइड के रूप में स्थानीय लोगों को जोड़ने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *