Live Updates
“पंजाब में किसी भी योग्य नागरिक की वोट नहीं कटने दी जाएगी”, SIR को लेकर CM भगवंत मान का बड़ा बयानमजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेता आप में शामिलCM भगवंत मान ने 72 शिक्षकों को फिनलैंड के लिए किया रवानागुरदासपुर के SDM को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 करोड़ 63 लाख रुपये के घोटाले का मामलापेट्रोल-डीजल महंगे होने के बाद केंद्र सरकार का एक और बड़ा फैसला, निर्यात पर लगेगा स्पेशल एडिशनल एक्साइज चार्जलू और गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन मामलों में तेज़ वृद्धि के बीच ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गैस्ट्रो और पेट संबंधी उपचारों पर ₹73.42 लाख ख़र्चपेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल“पंजाब में किसी भी योग्य नागरिक की वोट नहीं कटने दी जाएगी”, SIR को लेकर CM भगवंत मान का बड़ा बयानमजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेता आप में शामिलCM भगवंत मान ने 72 शिक्षकों को फिनलैंड के लिए किया रवानागुरदासपुर के SDM को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 करोड़ 63 लाख रुपये के घोटाले का मामलापेट्रोल-डीजल महंगे होने के बाद केंद्र सरकार का एक और बड़ा फैसला, निर्यात पर लगेगा स्पेशल एडिशनल एक्साइज चार्जलू और गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन मामलों में तेज़ वृद्धि के बीच ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गैस्ट्रो और पेट संबंधी उपचारों पर ₹73.42 लाख ख़र्चपेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल
1 min read

UP: नवरात्रि के दौरान मीट दुकानों को बंद करने को लेकर सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, इस बीच CM योगी का आया ये आदेश।

लख़नऊ। नवरात्रि के मौके पर मीट की दुकानों को बंद रखने की मांग तेज हो गई है. देशभर में कई जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश में इस मांग को जोर-शोर से उठाया है.

इसी कड़ी में UP की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने आह्वान किया है कि नवरात्रि के दौरान मीट की सभी दुकानें बंद रखी जाएं. महासभा के प्रवक्ता शशि चतुर्वेदी ने लखनऊ के कई नॉनवेज स्टोर्स का दौरा किया और वहां के दुकानदारों से नवरात्रि के 9 दिनों तक अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की. इसको लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में एसीपी को ज्ञापन भी सौंपा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस बिक्री नहीं की जाएगी…

सीएम योगी ने दिए आदेश

UP सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिया है कि अवैध बूचड़खानों को तुरंत बंद किया जाए और धार्मिक स्थलों के पास मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।

योगी सरकार ने 2014 और 2017 में जारी किए गए आदेशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि अवैध बूचड़खानों और धार्मिक स्थलों के आस-पास मांस की बिक्री पूरी तरह से निषिद्ध होगी। इस फैसले को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियां गठित की गई हैं। योगी सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि राम नवमी के दिन, 6 अप्रैल 2025 को विशेष रूप से यह प्रतिबंध लागू रहेगा और उस दिन मांस की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *