Live Updates
CM मान को बदनाम करने की साजिश! ‘आप’ ने जारी की दो लैब रिपोर्टें, वीडियो को बताया फर्जीचंडीगढ़ में OLA को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंडभगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई*अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षरबैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जूनविश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रहीघर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्थाCM मान को बदनाम करने की साजिश! ‘आप’ ने जारी की दो लैब रिपोर्टें, वीडियो को बताया फर्जीचंडीगढ़ में OLA को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंडभगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई*अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षरबैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जूनविश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रहीघर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्था
1 min read

Tarn Taran में हुई “युद्ध नशे के विरुद्ध” Campaign की Block Coordinators Meeting

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव स. हरचंद सिंह बरसट की अगुवाई में हुई।
यह मीटिंग पार्टी की “युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान” टीम के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स के साथ की गई, जिसमें आगामी उपचुनाव की तैयारियों और संगठन की रणनीति पर चर्चा हुई।

इस मौके पर स. हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि हलका तरनतारन के सभी कार्यकर्ता और वालंटियर्स घर-घर जाकर पार्टी के कार्यों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को यह बताया जाए कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की तरक्की और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मिलकर AAP उम्मीदवार स. हरमीत सिंह संधू को बड़ी लीड से जीत दिलाने के लिए मेहनत करें।

बरसट ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार “रंगला और खुशहाल पंजाब” बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य में नशे के खिलाफ “युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान” चलाया जा रहा है, जिसके अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि AAP सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं जिनसे लोगों को सीधा फायदा मिला है।

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से लोगों को हर महीने 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। किसानों को खेतों में नहरों का पानी पहुंचाया जा रहा है। नौजवानों को बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं और महिलाओं को मुफ्त बस सफर की सुविधा दी जा रही है।
इसके अलावा सरकार नौजवानों को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए विभिन्न खेल मुकाबले और नए खेल मैदान भी बना रही है। साथ ही ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का काम भी तेज़ी से जारी है।

हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे आने वाले उपचुनाव में AAP उम्मीदवार स. हरमीत सिंह संधू को भारी बहुमत से विजयी बनाएं ताकि विकास की यह रफ्तार और तेज़ हो सके।

इस अवसर पर जिला प्रधान गुरविंदर सिंह बहिड़वाल, हलका कोऑर्डिनेटर कुलदीप सिंह ढिल्लों, जिला वाइस कोऑर्डिनेटर हरप्रीत सिंह धुन्ना, सरपंच आलमवीर सिंह, प्रभदीप सिंह जग्गी, वाइस ब्लॉक प्रधान मलकीत सिंह मालूवाल, दलजीत सिंह विरदी, राम सिंह छीना, गुरवंत सिंह रोड़ावालिया, सरपंच किरपाल सिंह, बलजीत सिंह खैहरा, सरपंच निशान सिंह मल्लिया, हरमनजीत सिंह मुगल चक्क, मनिंदर सिंह भाटिया, जतिंदर सिंह, निशान सिंह जगतपुरा, केवल सिंह, कुलदीप सिंह बाबा मोटर वाले, गुरचरण सिंह, सतपाल सिंह, शविंदर सिंह सरपंच, अमरजीत सिंह मालूवाल, निरवैल सिंह परासर समेत कई अन्य पदाधिकारी और वालंटियर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *