Live Updates
माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नूआप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाबमंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है तो क्या कहेंगे और अगर नहीं करता है तो क्या कहेंगे”स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंसपंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, 9 डिजिटल LED वैन को दिखाई हरी झंडीपंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्टगैंगस्टर ने अरविंद केजरीवाल को धमकी दी, शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी के भाजपा से संबंध हैं: हरपाल सिंह चीमामाझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नूआप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाबमंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है तो क्या कहेंगे और अगर नहीं करता है तो क्या कहेंगे”स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंसपंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, 9 डिजिटल LED वैन को दिखाई हरी झंडीपंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्टगैंगस्टर ने अरविंद केजरीवाल को धमकी दी, शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी के भाजपा से संबंध हैं: हरपाल सिंह चीमा
1 min read

Tarn Taran का विकास पटरी पर लाना APP का लक्ष्य: Harmeet Sandhu को गांव Aima Kalan में मिला भरपूर समर्थन

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने अपने प्रचार अभियान को और तेज करते हुए गांव ऐमा कलां का दौरा किया। इस दौरान गांववासियों ने उन्हें खुले दिल से स्वागत किया और पूरा समर्थन देने का भरोसा जताया।

गांव ऐमा कलां में आयोजित एक जनसभा में हरमीत सिंह संधू ने कहा कि उन्हें गांव के लोगों से सीधे मिलकर बातचीत करने और उनकी समस्याएं सुनने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने सड़क, पानी, रोजगार और खेती से जुड़ी कई स्थानीय परेशानियों के बारे में बात की, और उन्होंने आश्वासन दिया कि ‘आप’ सरकार इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी।

हरमीत संधू ने कहा कि उन्हें गांववासियों से जो प्यार और अपनापन मिला है, उससे यह साफ है कि लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों और कामकाज से खुश हैं। उन्होंने कहा, “तरनतारन का आर्थिक विकास पटरी से उतर चुका है, लेकिन आम आदमी पार्टी इसे फिर से सही रास्ते पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमें लोगों का भरोसा और समर्थन मिल रहा है, और यही हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने आगे कहा कि लोगों के जोश और उत्साह से यह साफ है कि आम आदमी पार्टी इस उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी। संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के क्षेत्र में जो काम किए हैं, उसी भरोसे पर लोग आज ‘आप’ के साथ खड़े हैं।

हरमीत सिंह संधू ने गांव ऐमा कलां के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह समर्थन उन्हें और ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तरनतारन को विकास, रोजगार और बेहतर सुविधाओं के रास्ते पर लाना उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है।

गांव ऐमा कलां में हरमीत सिंह संधू को मिले प्यार और समर्थन से यह स्पष्ट होता है कि तरनतारन में लोगों का झुकाव आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ रहा है। संधू का कहना है कि ‘आप’ ही तरनतारन के विकास की सच्ची उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *