Live Updates
पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयानCM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिएपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकातभगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किएAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयानCM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिएपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकातभगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किएAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बाली
1 min read

सिंगापुर में भी हिट हुआ CM योगी आदित्यनाथ का मॉडल, दौरे के पहले दिन ही 20, 000 करोड़ रुपए का एमओयू

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे ने राज्य के लिए बड़ी निवेश सफलता दिलाई है. दौरे के पहले ही दिन विभिन्न प्रमुख कंपनियों और संस्थाओं के साथ कुल लगभग 20,000 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, जिनमें डेटा सेंटर, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रुप हाउसिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं. इतने बड़े निवेश से यूपी में हजारों युवाओं को नौकरियों के भी अवसर मिलेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने सिंगापुर में निवेशकों से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश को भारत का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठाए. दौरे के दौरान यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ तीन महत्वपूर्ण एमओयू साइन हुए, जिनके तहत कुल 6,650 करोड़ रुपये का निवेश होगा. इनमें ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक पार्क और हाइपरस्केल डेटा सेंटर शामिल हैं. इन परियोजनाओं से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, जीएसएस ग्रुप ने उत्तर प्रदेश में 8,000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया है, जिसके तहत एक बड़ा डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा. यह परियोजना राज्य की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी.

ऊर्जा क्षेत्र में भी सफलता

  नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भी बड़ी सफलता मिली. एवीपीएन लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा और एग्री-पीवी क्षेत्र में 2,727 करोड़ रुपये का निवेश करने का एमओयू किया. इसी तरह, पीआईडीजी ने नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और एग्री-सोलर परियोजनाओं के लिए 2,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित किया है. ये समझौते उत्तर प्रदेश को ग्रीन एनर्जी हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं. सीएम योगी ने सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और संस्थाओं से बैठकें कीं, जिसमें जीआईसी, डीबीएस ग्रुप और टेमासेक जैसे संगठनों के साथ चर्चा हुई. उन्होंने उत्तर प्रदेश की नीतिगत स्थिरता, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, हवाई, सड़क और रेल कनेक्टिविटी को हाइलाइट किया. योगी मॉडल विदेश में भी हिट उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा है. पहले दिन की सफलता से साफ है कि योगी मॉडल विदेशी निवेशकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है. इन निवेशों से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे. योगी सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को भारत का सबसे बड़ा निवेश गंतव्य बनाना है, और सिंगापुर दौरा इस दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *