Live Updates
महिला कबड्डी में भारत फिर बना चैंपियन, एशियाई खेलों में जीता तीसरा गोल्डकांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमापंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मानED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ा‘मान के मुनाफे’ अभियान: आप ने भगवंत मान सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के घर-घर पहुंचायाशहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पीएयू लुधियाना में 28 सितंबर को होगा विशाल कार्यक्रम ‘जश्न-ए-इंकलाब’: परमिंदर सिंह गोल्डीहरजिंदर सिंह धामी मामले को ठंडा करने के लिए खुद को 15 दिनों का समय दे रहे हैं, वह क्या छुपाने की कोशिश कर रहे हैं? सवाल खत्म नहीं होंगे: बलतेज पन्नूमहिला कबड्डी में भारत फिर बना चैंपियन, एशियाई खेलों में जीता तीसरा गोल्डकांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमापंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मानED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ा‘मान के मुनाफे’ अभियान: आप ने भगवंत मान सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के घर-घर पहुंचायाशहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पीएयू लुधियाना में 28 सितंबर को होगा विशाल कार्यक्रम ‘जश्न-ए-इंकलाब’: परमिंदर सिंह गोल्डीहरजिंदर सिंह धामी मामले को ठंडा करने के लिए खुद को 15 दिनों का समय दे रहे हैं, वह क्या छुपाने की कोशिश कर रहे हैं? सवाल खत्म नहीं होंगे: बलतेज पन्नू
1 min read

Sidhu Moosewala के परिवार की सुरक्षा भी नहीं संभाल सकी इंस्टा क्वीन, अब बुरी फंसी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर

पंजाब पुलिस से बर्खास्त सीनियर महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर का विवादों से नाता कोई नया नहीं है, बल्कि पुलिस सेवा के दौरान भी वह ड्यूटी में लापरवाह रही है। पता चला है कि अमनदीप कौर को Sidhu Moosewala के परिवार की सुरक्षा में तैनात किया गया था, लेकिन उनकी ड्यूटी में लापरवाही ने सुरक्षा व्यवस्था को खतरे में डाल देती थी।

इसी के चलते परिवार की सुरक्षा के इंचार्ज राजिंदर ने इस मुद्दे को अधिकारियों के समक्ष रखा तो उसे इस ड्यूटी से हटा दिया गया। इसी बीच रविवार को अमनदीप को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने सात दिन का रिमांड मांगा। लेकिन अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

खास बात यह है कि दो बार रिमांड पर लेने के बावजूद पुलिस अमनदीप से यह पता नहीं लगा पाई है कि वह हेरोइन कहां से लाती थी और किसे बेचती थी।

अमनदीप कौर को दी गई थी सुरक्षा

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां जब बेटे को विदेश में जन्म देने के बाद भारत लौटीं तो परिवार की सुरक्षा के लिए अमनदीप कौर को अन्य पुलिस कर्मियों के साथ तैनात किया गया था। लेकिन वह किसी को भी मूसेवाला के घर आने से नहीं रोकती थी।

यही नहीं, उसका साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू भी अक्सर उससे मिलने वहां पहुंच जाता था। ऐसे में परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उसे करीब दो महीने बाद ही इस ड्यूटी से हटा दिया गया था।

बलविंदर की गिरफ्तारी के बाद खुलेंगे कई राज

हेरोइन के साथ अमनदीप की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस मामले में उसके साथी बलविंदर सिंह को भी आरोपी बनाया है और उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बता दें कि बलविंदर पहले एक इनोवा गाड़ी को एंबुलेंस के रूप में चलाता था जो करीब दो वर्ष से विराट ग्रीन कॉलोनी के पार्किंग में खड़ी थी।

अमनदीप की गिरफ्तारी के अगले दिन ही यह गाड़ी कॉलोनी से गायब हो गई। पुलिस ने अमनदीप और सोनू के पिछले तीन महीनों की मोबाइल कॉल और लोकेशन डिटेल्स का विश्लेषण किया, जिसमें पता चला कि सोनू इस दौरान अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, पटियाला, पीएपी जालंधर और यहां तक कि मुंबई तक यात्रा कर चुका है।

अमनदीप की गिरफ्तारी के अगले दिन अदालत परिसर में पत्नी से मारपीट करने के बाद से वह फरार है। पुलिस मान रही है कि बलविंदर की गिरफ्तारी के बाद कई राज खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *