Live Updates
पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयानCM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिएपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकातभगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किएAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयानCM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिएपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकातभगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किएAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बाली
1 min read

‘सबसे बड़ी साजिश’: पंजाब आम आदमी पार्टी ने जालंधर में यूट्यूबर Dhruv Rathi का दिल्ली शराब घोटाले पर बना वीडियो दिखाया

आम आदमी पार्टी ने आज पंजाब भर में बड़े पैमाने पर स्क्रीनें लगाकर स्वतंत्र पत्रकार ध्रुव राठी की वीडियो रिपोर्ट लोगों को दिखाई, जिसमें बीजेपी सरकार द्वारा बनाए गए कथित फर्जी शराब घोटाले के केस का तथ्यों के आधार पर पूरी तरह पर्दाफाश किया गया। इस मुहिम के जरिए पार्टी ने सच को लोक अदालत तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

 

आम आदमी पार्टी ने आज पंजाब के विभिन्न शहरों और गांवों में बड़ी-बड़ी स्क्रीनें लगाकर मशहूर स्वतंत्र पत्रकार ध्रुव राठी की वीडियो रिपोर्ट आम लोगों को दिखाई। इस वीडियो में ध्रुव राठी ने तथ्यों और सबूतों के आधार पर स्पष्ट रूप से दिखाया है कि किस तरह बीजेपी की केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिलकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने और सियासी तौर पर रोकने के मकसद से एक पूरी तरह झूठा और फर्जी शराब घोटाले का केस गढ़ा था।

 

गौरतलब है कि माननीय अदालत ने भी इस कथित शराब घोटाले के केस को खारिज करते हुए साफ तौर पर कहा था कि यह केस फर्जी है। अदालत के इस फैसले ने इस बात को और पुख्ता कर दिया कि बीजेपी सरकार ने सिर्फ और सिर्फ सियासी साजिश के तहत यह पूरा केस बनाया था।

 

ध्रुव राठी ने अपनी वीडियो रिपोर्ट में विस्तार से बताया कि कैसे यह पूरा केस आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने और पार्टी के नेताओं को झूठे केसों में फंसाकर लोकतंत्र को कमजोर करने की बीजेपी की योजनाबद्ध साजिश का हिस्सा था।

 

आम आदमी पार्टी ने ये सारे तथ्य लोगों की अदालत तक पहुंचाने के मकसद से आज पूरे सूबे में यह मुहिम चलाई। वीडियो देखने के बाद आम लोगों ने भी महसूस किया कि यह केस पूरी तरह नकली और सियासी बदनीयती से बनाया गया था। लोगों में बीजेपी की इस साजिश के खिलाफ भारी रोष देखने को मिला और लोगों ने आम आदमी पार्टी के साथ खड़े होने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *