Live Updates
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की कर्ज सीमा में वृद्धिअंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार आप में हुए शामिल, पार्टी की जन हितैषी नीतियों में जताया भरोसाकर्ज़ न चुका पाने वाले किसानों को राहत देने की तैयारी, पंजाब सरकार ला सकती है नई योजना5 जून तक फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; बठिंडा रहा सबसे गर्मरणनीतिक स्थिति, मजबूत बुनियादी ढांचे और निवेशक-अनुकूल नीतियों के कारण पंजाब उत्तरी भारत के पसंदीदा निवेश स्थान के रूप में उभर रहा है : CM भगवंत सिंह मानDGP गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देशभगवंत मान सरकार ने चुनाव विभाग में प्रशासनिक अड़चनें समाप्त कीं, महत्वपूर्ण पदों को भरने का रास्ता हुआ आसानमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की कर्ज सीमा में वृद्धिअंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार आप में हुए शामिल, पार्टी की जन हितैषी नीतियों में जताया भरोसाकर्ज़ न चुका पाने वाले किसानों को राहत देने की तैयारी, पंजाब सरकार ला सकती है नई योजना5 जून तक फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; बठिंडा रहा सबसे गर्मरणनीतिक स्थिति, मजबूत बुनियादी ढांचे और निवेशक-अनुकूल नीतियों के कारण पंजाब उत्तरी भारत के पसंदीदा निवेश स्थान के रूप में उभर रहा है : CM भगवंत सिंह मानDGP गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देशभगवंत मान सरकार ने चुनाव विभाग में प्रशासनिक अड़चनें समाप्त कीं, महत्वपूर्ण पदों को भरने का रास्ता हुआ आसान
1 min read

Punjab Weather: चार दिन बाद साफ हुआ मौसम, निकली धूप; 23 डिग्री पहुंचा तापमान

पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा और हलके बादल छाए रहने के बाद शनिवार को गुरदासपुर व आसपास के इलाकों में मौसम साफ हो गया। सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने का असर तापमान पर भी दिखा और पारे में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से लगातार ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी के कारण लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे थे। वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आई थी, जिससे ठंड बढ़ गई थी। लोगों ने संदूकों में समेटे हुए गर्म कपड़े फिर से बाहर निकाल लिए थे। शनिवार को धूप खिलते ही शहर की दिनचर्या सामान्य हो गई। सुबह के समय आसमान पर हलके बादल छाए हुए थे, मगर दोपहर तक धूप तेज होती गई। लोग पार्कों और छतों पर धूप सेंकते नजर आए। बाजारों में भी रौनक लौट आई, जो पिछले दिनों खराब मौसम के कारण सुनसान नजर आ रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हो सकता है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी।

मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ रही खांसी-जुकाम की समस्या

पिछले कुछ दिनों में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ देखने को मिल रहा है। माहिर डाक्टरों का कहना है कि तापमान के अचानक बढ़ने व कम होने के चलते लोग खांसी, जुकाम, बुखार व गले में खराश जैसी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में ओपीडी में इस तरह की शिकायत लेकर आने वालों मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। डाक्टरों के अनुसार, अभी मौसम पूरी तरह से सामान्य नहीं हुआ है। दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड बनी रहती है।

लोगों से अपील अपना पूरी तरह से रखें ध्यान

इस बदलते मौसम में शरीर को ढलने में वक्त लगता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपना पूरी तरह से ध्यान रखें। मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, खासकर सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें। गुनगुना पानी पिएं व बाहर के खाने-पीने से बचें। डाक्टरों ने सलाह दी है कि अगर खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण दिखें तो लापरवाही न करें और समय पर डाक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *