Live Updates
कबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तारकबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तार
1 min read

Punjab ने floods के बावजूद देश को दिया अनाज, मगर Centre ने तोड़ा वादा: Chief Minister Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य ने बाढ़ जैसी मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद देश की खाद्य सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी पूरी की।

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि पंजाब ने इस साल 150 लाख मीट्रिक टन चावल और 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं केंद्र सरकार को भेजकर देश को भूखमरी से बचाने में मदद की। उन्होंने कहा, “पंजाब के किसान दिन-रात मेहनत करते हैं और देश का पेट भरते हैं। हमने केंद्र के गोदामों को भर दिया, लेकिन बदले में हमें क्या मिला? सिर्फ जुमले और खाली वादे।”

मान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पंजाब को 1600 करोड़ रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब तक एक रुपया भी राज्य को नहीं मिला। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक जुमला था जिसे छोड़कर वे चले गए।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार अब उन योजनाओं का पैसा काटने की बात कर रही है, जो हर राज्य को मिलना ही चाहिए। उन्होंने सवाल किया, “यह कैसा न्याय है? हमारा हक का पैसा भी हमें वादों के नाम पर दिखाया जा रहा है।”

भगवंत मान ने साफ कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को दबाना चाहती है, लेकिन राज्य अब उनके हाथों में है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हम न दबे हैं और न दबने देंगे। पंजाब के किसान देश का पेट भरते हैं, और हम उनके साथ हमेशा खड़े हैं।”

उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर उनके अधिकारों की रक्षा करेगी। इसके साथ ही मान ने केंद्र से मांग की कि वह फौरन पंजाब का बकाया भुगतान करे और राज्य के साथ सौतेला व्यवहार बंद करे

मुख्यमंत्री का यह बयान पंजाब और केंद्र के बीच बढ़ते तनाव को और बढ़ा सकता है। उनके आरोपों में यह साफ झलक रहा है कि पंजाब अपने हक के लिए सख्त खड़ा है और किसानों के हितों के लिए कोई समझौता नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *