Live Updates
बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रियविधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदानSBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरामुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयरअकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनलबिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रियविधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदानSBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरामुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयरअकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल
1 min read

Punjab Minister Dhaliwal ने CR Patil से की मुलाकात:केंद्रीय मंत्री से की फंड की मांग

पंजाब सरकार ने भारत-पाक सीमा से सटे अजनाला क्षेत्र में रावी नदी के कारण हर साल होने वाले बाढ़ के नुकसान, तस्करी और सुरक्षा चुनौतियों को लेकर केंद्र सरकार से फंड की मांग की है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से दिल्ली में मुलाकात की है और उन्हें पत्र भी सौंपा है। जिसमें बाढ़ की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक सहयोग की अपील की है।

कुलदीप धालीवाल ने पत्र में लिखा कि भारी बारिश के दौरान अमृतसर के अजनाला के पास रावी नदी के इलाकों में बाढ़ से न केवल किसानों की खेतीबाड़ी को नुकसान होता है। बल्कि सीमा पर तैनात सेना और बीएसएफ की चौकियों को भी गंभीर क्षति होती है, जो देश की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

 

 

इलाके में ड्रग्स तस्करी की घटनाएं बढ़ने का खतरा

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण इलाके में ड्रग्स तस्करी की घटनाएं बढ़ने का खतरा भी बना रहता है। जिससे राज्य और राष्ट्र की सुरक्षा को गंभीर चुनौती मिलती है। इसलिए, मंत्री ने केंद्र से बाढ़ नियंत्रण ढांचे को मजबूत करने, सीमा सुरक्षा को पुख्ता करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक फंड पंजाब सरकार को देने की अपील की है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय मंत्री से इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए त्वरित और सकारात्मक कदम उठाने की उम्मीद जताई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *