Live Updates
CM मान को बदनाम करने की साजिश! ‘आप’ ने जारी की दो लैब रिपोर्टें, वीडियो को बताया फर्जीचंडीगढ़ में OLA को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंडभगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई*अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षरबैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जूनविश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रहीघर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्थाCM मान को बदनाम करने की साजिश! ‘आप’ ने जारी की दो लैब रिपोर्टें, वीडियो को बताया फर्जीचंडीगढ़ में OLA को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंडभगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई*अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षरबैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जूनविश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रहीघर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्था
1 min read

Punjab Cabinet: सीएम भगवंत मान ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले

पंजाब की राजनीति में आज का दिन खास माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई है, जो शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी। इस बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज़ हैं, क्योंकि इसमें कई बड़े और दूरगामी फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक के एजेंडे में राज्य के विकास कार्यों, नई नीतियों और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं। सरकार की ओर से कुछ बड़े ऐलानों की भी उम्मीद की जा रही है, जिस पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हुई हैं।

मान सरकार ने कैबिनेट स्तर पर एक अहम फेरबदल करते हुए दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। इस बदलाव का उद्देश्य सरकारी कामकाज को और अधिक प्रभावी और तेज़ बनाना बताया जा रहा है।

जारी सरकारी आदेश के मुताबिक, मंत्री संजीव अरोड़ा को अब लोकल गवर्नमेंट डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस विभाग के अंतर्गत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, म्युनिसिपल काउंसिल और अन्य शहरी स्थानीय निकाय आते हैं, जो शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को संभालते हैं।

वहीं, डॉ. रवजोत सिंह को एनआरआई मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। यह विभाग विदेशों में रह रहे पंजाबियों से जुड़े मामलों, निवेश को बढ़ावा देने और प्रवासी पंजाबियों के कल्याण से संबंधित योजनाओं पर काम करता है।

संजीव अरोड़ा ने वर्ष 2025 में लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर पंजाब विधानसभा में प्रवेश किया था। उन्होंने 28 जून 2025 को विधायक पद की शपथ ली थी। इससे पहले वे राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यरत थे।

विधायक बनने के बाद उन्होंने 1 जुलाई 2025 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 3 जुलाई 2025 को उन्हें पंजाब सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शुरुआत में उन्हें इंडस्ट्री एंड कॉमर्स तथा ओवरसीज़ इंडियन अफेयर्स विभाग सौंपे गए थे। बाद में 18 अगस्त 2025 को हुए कैबिनेट विस्तार के दौरान उन्हें पावर डिपार्टमेंट की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *