Live Updates
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील कीपेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूटी, केंद्र सरकार महंगाई रोकने में फेल: कुलवंत सिंह सिद्धूनीट के बाद अब CBSE मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहाराभाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमापेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर भाजपा ने देश की जनता को फिर दिया महंगाई का तोहफा: बलतेज पन्नूमोदी सरकार की नीतियां किसानों, पंजाब और आम जनता के खिलाफ, देश को बना रही हैं आर्थिक गुलाम: कुलदीप धालीवालसांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील कीपेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूटी, केंद्र सरकार महंगाई रोकने में फेल: कुलवंत सिंह सिद्धूनीट के बाद अब CBSE मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहाराभाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमापेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर भाजपा ने देश की जनता को फिर दिया महंगाई का तोहफा: बलतेज पन्नूमोदी सरकार की नीतियां किसानों, पंजाब और आम जनता के खिलाफ, देश को बना रही हैं आर्थिक गुलाम: कुलदीप धालीवाल
1 min read

Punjab सरकार का बड़ा फैसला: सीमाओं की रक्षा के लिए 5,500 होम गार्ड और 400 अतिरिक्त जवानों की भर्ती।

Punjab सरकार ने बॉर्डर सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य की सीमाओं पर सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को सशक्त बनाने के लिए 5,500 होम गार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, 400 से ज्यादा अतिरिक्त जवानों की भी भर्ती की जाएगी, जिन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF), स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (SDRF) और अन्य सुरक्षा इकाइयों में नियुक्त किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में लिया गया।

इस मीटिंग में पुलिस और प्रशासन के सारे अधिकारी मौजूद रहे। ये जवान सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर राज्य के विभिन्न सीमावर्ती जिलों में ड्यूटी देंगे। इससे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को भी और अधिक मजबूती मिलेगी। अपने नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है

सीएम ने खुद पोस्ट डालकर दी जानकारी

इस मीटिंग के संपन्न होने के बाद सीएम भगवंत मान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मीटिंग में लिए गए निर्णय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा – आज चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक अहम बैठक की गई। पंजाब की सीमा पर सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को मजबूत करने के लिए 5 हजार 500 होम गार्ड जवानों की भर्ती का निर्णय लिया गया है।

ये जवान सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर राज्य के विभिन्न सीमावर्ती जिलों में ड्यूटी देंगे। इससे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को भी और अधिक मजबूती मिलेगी। अपने नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है।

जल्दी ही खरीदेंगे एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी

इससे पहले सीएम भगवंत मान ने कल जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार को एक हाई लेवल मीटिंग पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि जल्दी ही पंजाब सरकार अपनी एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी खरीदेगी। ताकि बॉर्डर पार से आने वाले नशे और अन्य चीजों को रोका जा सके।

उन्होंने इस दौरान दावा भी किया था कि अब तस्कर, आतंकी और गैंगस्टर मिल गए हैं। ड्रोन से हथियार, नशा और पैसे तक आ रहे है। ड्रोन की कोई पॉलिसी तक नहीं है। ऐसे में उन्होंने केंद्र सरकार को कहा है जल्दी ही इस बारे में पॉलिसी बनाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *