Live Updates
Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘पंजाब के गद्दार’ राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग कीचंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हादसा: इंडिगो फ्लाइट में लैंडिंग के बाद पावर बैंक फटा, यात्री घायलPunjab में मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारीCM मान की ‘शुकराना यात्रा’, गुरु घरों में टेकेंगे माथाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले CM भगवंत सिंह मान, बोले – “पंजाब में गद्दारी बर्दाश्त नहीं”राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना हुए CM मान, पंजाब की राजनीति में अहम मोड़CM Mann ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन; कहा, Punjab के गांवों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा होंगेPunjab के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘पंजाब के गद्दार’ राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग कीचंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हादसा: इंडिगो फ्लाइट में लैंडिंग के बाद पावर बैंक फटा, यात्री घायलPunjab में मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारीCM मान की ‘शुकराना यात्रा’, गुरु घरों में टेकेंगे माथाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले CM भगवंत सिंह मान, बोले – “पंजाब में गद्दारी बर्दाश्त नहीं”राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना हुए CM मान, पंजाब की राजनीति में अहम मोड़CM Mann ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन; कहा, Punjab के गांवों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा होंगे
1 min read

Punjab में मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

पंजाब में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से करीब 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 मई को राज्य में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बठिंडा में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। आज यानी 5 मई को कई इलाकों में बारिश की संभावना है, जबकि 6 और 7 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

7 मई को कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-तूफान भी आ सकता है, जबकि 6 मई को कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। आज आठ जिलों—पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में तेज हवाओं और गरज के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं 14 जिलों—पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के किसी भी जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया है। 13 जिलों में तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। फरीदकोट में 36.3 डिग्री और चंडीगढ़ में 31.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों में 1.5 डिग्री कम हुआ है। कुल मिलाकर, बारिश और तेज हवाओं के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *