Live Updates
बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-CM भगवंत सिंह मानजो ‘राम‘ के ना हुए, वो ‘राष्ट्र’ के क्या होंगे, चंदा चोर पार्टी का सामाजिक बहिष्कार हो- केजरीवालगांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: CM भगवंत सिंह मानCM भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बतायाआप सरकार की जन हितैषी नीतियों से हर परिवार के घर और खेती के खर्चे कम हुए हैं: CM भगवंत सिंह मानधालीवाल ने भाजपा पर सहयोग न करने का आरोप लगाया, कहा- केंद्र सरकार नहीं चाहती कि पंजाब से नशा खत्म होपंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से सरकारी दफ्तर फिर पुराने समय के अनुसार खुलेंगेबेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-CM भगवंत सिंह मानजो ‘राम‘ के ना हुए, वो ‘राष्ट्र’ के क्या होंगे, चंदा चोर पार्टी का सामाजिक बहिष्कार हो- केजरीवालगांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: CM भगवंत सिंह मानCM भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बतायाआप सरकार की जन हितैषी नीतियों से हर परिवार के घर और खेती के खर्चे कम हुए हैं: CM भगवंत सिंह मानधालीवाल ने भाजपा पर सहयोग न करने का आरोप लगाया, कहा- केंद्र सरकार नहीं चाहती कि पंजाब से नशा खत्म होपंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से सरकारी दफ्तर फिर पुराने समय के अनुसार खुलेंगे
1 min read

Punjab: विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन, राज्यपाल के भाषण पर होगी चर्चा।

पंजाब। Punjab विधानसभा का बजट सत्र आज (24 मार्च) के दूसरे दिन में प्रवेश करेगा, जो सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस दिन सत्र के दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण पर चर्चा होगी, लेकिन इसे हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है। विपक्षी दल किसानों के मुद्दे और पटियाला में सेना के कर्नल पर हुए हमले को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। पटियाला डीसी कार्यालय के बाहर कर्नल के परिवार और सैनिकों का धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहेगा।

इसके अलावा, किसान ट्रॉलियों की चोरी के मुद्दे को लेकर भी परेशान हैं। सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत आप विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह अमृतसर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की 12 पंचायतों में नागरिक सुविधाओं की खस्ता हालत पर सवाल उठाएंगे। वहीं, रोपड़ विधायक राघव चड्ढा घनौली (रोपड़) स्थित थर्मल प्लांट में संकरी सड़क से भारी वाहनों के गुजरने से हो रही जनता की परेशानी को उठाएंगे।

इसके अलावा, व्यापार समिति की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। यह सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है क्योंकि विपक्ष अभी भी किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *