Live Updates
भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमापंजाब की शांति और अमन-शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ETOपंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 का फॉर्मूला तय हुआ था, प्रस्तावित नियम चंडीगढ़ में पंजाब का हिस्सा कम करने की कोशिश है: बलतेज पन्नूपंजाब में ED की बड़ी छापेमारी, पटियाला और मोहाली में कई जगहों पर Raidअब पंजाब के 80 फीसदी खेतों तक पहुंच रहा है नहरी पानी: CM भगवंत सिंह मानकांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में अपना रोल नहीं भूला: आपकांग्रेस ने सज्जन कुमार और कमल नाथ जैसे नेताओं को राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया? बलतेज पन्नूभाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमापंजाब की शांति और अमन-शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ETOपंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 का फॉर्मूला तय हुआ था, प्रस्तावित नियम चंडीगढ़ में पंजाब का हिस्सा कम करने की कोशिश है: बलतेज पन्नूपंजाब में ED की बड़ी छापेमारी, पटियाला और मोहाली में कई जगहों पर Raidअब पंजाब के 80 फीसदी खेतों तक पहुंच रहा है नहरी पानी: CM भगवंत सिंह मानकांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में अपना रोल नहीं भूला: आपकांग्रेस ने सज्जन कुमार और कमल नाथ जैसे नेताओं को राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया? बलतेज पन्नू
1 min read

Punjab में बारिश और आंधी से गर्मी से राहत, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

पंजाब में बीते कुछ दिनों से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है। राज्य के कई इलाकों में लगातार तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

रविवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज (5 मई) के लिए भी आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, रोपड़ में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, अमृतसर में 5.0 मिमी, लुधियाना में 1.0 मिमी और पठानकोट में 4.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश की वजह से औसत तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट आई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देखा जा रहा है।

रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। दिन के तापमान की बात करें तो अमृतसर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री, लुधियाना में 32.3 डिग्री, पटियाला में 36.4 डिग्री, फरीदकोट में 32.2 डिग्री, होशियारपुर में 35.7 डिग्री, नूरमहल (जालंधर) में 35.6 डिग्री और मोहाली में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ की चेतावनी के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में पंजाब के कई जिलों में तेज हवाएं (40 से 60 किमी प्रति घंटा), आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

5 मई को हिमाचल से सटे पंजाब के जिलों — पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, संगरूर और मानसा — में बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी जिलों में येलो अलर्ट लागू है। इसके अलावा, 8 मई तक भी कई जिलों में बारिश और तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *