Live Updates
आम आदमी पार्टी ने पंजाब सोशल मीडिया विंग के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणाविश्व प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों के साथ आप में शामिलचंडीगढ़ में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 23 मई से स्कूल बंदSIR पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगेभाजपा की ट्रंप को खुश करने वाली नीतियां भारत को महंगाई की तबाही की ओर धकेल रही हैं; तेल की बढ़ती कीमतों से आम लोग और किसान परेशान पिस रहे हैं: AAPनीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्रबेअदबी विरोधी सख्त कानून से प्रभावित होकर अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता ‘आप’ में शामिलआम आदमी पार्टी ने पंजाब सोशल मीडिया विंग के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणाविश्व प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों के साथ आप में शामिलचंडीगढ़ में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 23 मई से स्कूल बंदSIR पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगेभाजपा की ट्रंप को खुश करने वाली नीतियां भारत को महंगाई की तबाही की ओर धकेल रही हैं; तेल की बढ़ती कीमतों से आम लोग और किसान परेशान पिस रहे हैं: AAPनीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्रबेअदबी विरोधी सख्त कानून से प्रभावित होकर अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता ‘आप’ में शामिल
1 min read

Punjab के सरकारी अस्पतालों के समय में बदलाव: 16 अप्रैल से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे सभी स्वास्थ्य केंद्र।

Punjab के सरकारी अस्पतालों का समय 16 अप्रैल यानी बुधवार से समय बदल जाएगा। इस दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी। इन सेहत संस्थाओं में सभी जिला अस्पताल, सब डिवीजन अस्पताल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, आम आदमी क्लिनिक, आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व ईएसआई अस्पताल शामिल हैं। यह समय 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

रजिस्ट्रेशन काउंटर आधा घंटा पहले खुलेंगे

सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर हर साल समय में बदलाव किया जाता है। इसके पीछे कोशिश यही रहती है कि लोग आसानी से सुबह के समय अस्पतालों में पहुंचकर अपना इलाज करवाए जाए। हालांकि सारे अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन काउंटर अस्पताल खुलने के तय समय से आधा घंटा पहले खुलेंगे, ताकि पर्ची बनाने वाले मरीजों की लाइनें न लगें। साथ ही मरीज अपनी जांच व इलाज का काम आराम से तय समय में करवा पाएं।

दफ्तरी काम 9 से 5 बजे तक होगा

सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, अस्पतालों के कार्यालयों का कामकाज पूर्ववत सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही चलेगा, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। गर्मियों को ध्यान में रखते हुए सभी अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाए गए हैं और वहां डॉक्टरों की तैनाती भी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *