Live Updates
AAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नूपरविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत मेंCM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिलनवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदलासामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मानमानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नूAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नूपरविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत मेंCM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिलनवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदलासामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मानमानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू
1 min read

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर बोले सीएम Yogi- कुछ लोगों ने किया षड्यंत्र, सनातन से ऊपर कोई नहीं

उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म से ऊपर कोई नहीं है. सीएम ने कहा कि पहले जय श्री राम कहने पर लाठी पड़ती थी. कुछ लोगों ने अयोध्या के साथ षड्यंत्र किया. पिछली सरकार ने अयोध्या को लहूलुहान कर दिया.लेकिन जिसकी सुरक्षा जब बजरंगबली स्वय कर रहे हों वह तो भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावे. कैसे कोई आतंकी यहां घुस जाता.

 

अयोध्या के नाम सुन के ही लगता है की यहां कभी युद्ध नहीं हुआ. लेकिन कुछ लोगों ने अपने कट्टरवादी से अयोध्या को भी युद्धभूमि बना दिया था. याद करिए जब देश के प्रधानमंत्री मोदी, अयोध्या आ कर राम लल्ला की प्राणप्रतिष्ठा की और अयोध्या से ग़ुलामी का कलंक हटाया. जब अभी 25 नवंबर को पीएम मोदी फिर अयोध्या आए और राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वजा को लगाया. इस सनातन से बड़ा कुछ नहीं.

UP SIR: यूपी के इन 15 जिलों में SIR ने बढ़ाई सियासी दलों की टेंशन, सपा-बीजेपी को लगेगा झटका!

सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने इस अयोध्या को लहूलुहान किया था. देश दुनिया का कोई ऐसा श्रद्धालु नहीं जो अयोध्या का दर्शन कर के फलीभूत नहीं होता हो. 2017 से पहले न बिजली , न पानी, न सुरक्षा और जब कोई जय श्री राम बोलता था तो लाठी चल जाता थी. और अब तो भारत सरकार की सबसे बाड़ी योजना भी जी राम जी हो गया है. याद करिए 1528 से लेकर 1992 तक अयोध्या में हर 20 वर्षा लगातार राम भक्त संघर्ष करता रहा. उसने गोली लाठियों के परवाह नहीं की वो लड़ता रहा.

इसी कार्यक्रम में सीएम योगी के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राम मंदिर के लिए हुआ आंदोलन, दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *