Live Updates
“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर एशिया में बनाया बड़ा रिकॉर्ड‘दोस्त’ मोर और गाय को दाना-चारा खिलाते दिखे PM मोदी, वीडियो शेयर कर बताया अपना डेली रूटीनशाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, पान मसाला विज्ञापन को लेकर बढ़ी मुश्किलेंअमृतसर सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 312 ग्राम आइस ड्रग और 3 पिस्तौल बरामदपंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, कई जिलों में बरसात के आसार; 18 अगस्त को भारी बारिश की संभावनाCM भगवंत मान ने हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह से की वीडियो कॉल, आगामी मुकाबलों के लिए दी शुभकामनाएं“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर एशिया में बनाया बड़ा रिकॉर्ड‘दोस्त’ मोर और गाय को दाना-चारा खिलाते दिखे PM मोदी, वीडियो शेयर कर बताया अपना डेली रूटीनशाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, पान मसाला विज्ञापन को लेकर बढ़ी मुश्किलेंअमृतसर सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 312 ग्राम आइस ड्रग और 3 पिस्तौल बरामदपंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, कई जिलों में बरसात के आसार; 18 अगस्त को भारी बारिश की संभावनाCM भगवंत मान ने हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह से की वीडियो कॉल, आगामी मुकाबलों के लिए दी शुभकामनाएं
1 min read

पंजाबी सिंगर Karan Aujla को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस:छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

पंजाबी गायक Karan Aujla को बेंगलुरु में होने वाले अपने लाइव शो से पहले बड़ा झटका लगा है। जिला बाल सुरक्षा इकाई ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए उनके कुछ गानों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

यह कार्रवाई चंडीगढ़ स्थित प्रो. पंडित राव धरेनवर की शिकायत के बाद की गई है। संबंधित अधिकारियों ने पुलिस को भी आदेश दिया है कि इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

इन गानों पर लगी रोक:
नोटिस के मुताबिक, कर्ण औजला अपने शो के दौरान ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘शराब 2’, ‘Few Days’, ‘बंदूक’ और ‘Gangsta’ जैसे गाने नहीं गा सकेंगे। खास तौर पर ‘Gangsta’ गाने के प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

क्या है मामला:
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ये गाने शराब, नशे और हथियार संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। प्रो. राव ने कहा कि ऐसे गानों का बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ता है, खासकर तब जब छोटे बच्चे भी इन लाइव शो में शामिल होते हैं।

बच्चों की सुरक्षा का हवाला:
अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उन पर किसी भी तरह का गलत प्रभाव न पड़े।

आगे की कार्रवाई:
प्रशासन ने साफ किया है कि यदि आदेशों का उल्लंघन किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस और संबंधित विभाग सतर्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *