Live Updates
श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित काशी यात्रा के लिए केंद्र जल्द से जल्द करे रेलगाड़ियों का शिड्यूल जारी: Deepak Baliजापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्टजालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणामअंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:Amritsar Police ने 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट; पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तारजम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 की मौतIran-US बातचीत का दूसरा दौर आज, इस्लामाबाद हाई अलर्ट परआम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब Dr. Bhim Rao Ambedkar के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमाश्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित काशी यात्रा के लिए केंद्र जल्द से जल्द करे रेलगाड़ियों का शिड्यूल जारी: Deepak Baliजापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्टजालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणामअंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:Amritsar Police ने 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट; पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तारजम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 की मौतIran-US बातचीत का दूसरा दौर आज, इस्लामाबाद हाई अलर्ट परआम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब Dr. Bhim Rao Ambedkar के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा
1 min read

पंजाब सरकार राजपुरा–आकड़ लिंक सड़क का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम पर रखेगी: Gurmeet Singh

गुरु साहिबान को सत्कार सहित ओर सम्मान स्वरूप  अर्पित करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने पटियाला जिले में स्थित 13.15 किलोमीटर लंबी लिंक सड़क का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर रखने का फैसला किया है।

इसका ऐलान पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज पंजाब विधानसभा में विधायक गुरलाल सिंह घनौर के प्रश्न का उत्तर देते हुए किया।

स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि यह सड़क राजपुरा को सेहरा से जोड़ती है और आगे सेहरा से आकड़ गांव तक जाती है, जहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा निम्म साहिब स्थित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नौवें पातशाह की विरासत को संजोने और उसका सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

स खुड्डियां ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों से औपचारिक प्रस्ताव प्राप्त होने तथा डिप्टी कमिश्नर पटियाला की आधिकारिक सिफारिश मिलने के तुरंत बाद इस सड़क का नाम नौवें पातशाह के नाम पर रख दिया जाएगा।

कृषि मंत्री ने दोहराया कि धर्म की रक्षा और मानवता की भलाई के लिए श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की अद्वितीय शहादत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *