Live Updates
पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयानCM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिएपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकातभगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किएAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयानCM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिएपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकातभगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किएAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बाली
1 min read

पंजाब में अचानक मौसम बदला, अमृतसर में बारिश:तेज ठंडी हवाएं चलीं; तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक

पंजाब में मार्च की शुरुआत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अमृतसर में आज तड़के करीब 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इससे शहर का मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से राहत मिली है। बारिश के बाद शहर में ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। भाखड़ा डैम इलाके में सबसे ज्यादा 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
अमृतसर में सुबह-सुबह बारिश हुई।
अमृतसर में सुबह-सुबह बारिश हुई। 14 मार्च से इस तरह बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के सभी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 14 से 16 मार्च के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 17 मार्च को मौसम फिर से शुष्क होने की उम्मीद है। 14 मार्च को मुख्य रूप से पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि 15 मार्च को बारिश का दायरा बढ़ सकता है। इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), पटियाला और रूपनगर में बारिश की संभावना जताई गई है।
अमृतसर में बारिश के बाद तेज हवाएं चली।
अमृतसर में बारिश के बाद तेज हवाएं चली। किसानों के लिए सलाह बढ़ते तापमान और शुष्क मौसम को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि वे गेहूं (दाना भरने की अवस्था), सरसों, गोभी सरसों और आलू की फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे। कल के बाद तापमान गिरेगा मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 14, 15 और 16 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार है। मौसम विभाग (IMD) ने पांच जिले चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आज आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *