Live Updates
AAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नूपरविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत मेंCM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिलनवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदलासामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मानमानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नूAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नूपरविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत मेंCM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिलनवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदलासामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मानमानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू
1 min read

पंजाब-चंडीगढ़ में आज रात से मौसम बदलेगा:दो दिन बारिश के संभावना, अब रात का तापमान बढ़ेगा, पहली बार तापमान 29 डिग्री

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (सोमवार) रात से मौसम बदल जाएगा। इसके बाद अगले दो दिन यानी 17 और 18 फरवरी को बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, दिन में अब ठंड लगभग खत्म हो गई है। गर्मी का अहसास हो रहा है। पहली बार इस साल फरवरी महीने में तापमान 29 डिग्री पार कर गया है। फिरोजपुर में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। गत 24 घंटे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, आने वाले दो दिनों में रात का तापमान बढ़ेगा। इसमें एक से लेकर तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। आज पूरा दिन ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और एक नया पश्चिमी सिस्टम सक्रिय हुआ है, जिससे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आया है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंचने वाला है। इस वजह से मौसम में बदलाव आएगा। पहाड़ों पर इस दौरान बर्फबारी हो सकती है। जबकि इस वजह से 17 और 18 को पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना बन रही है। बिजली भी कड़केगी। हालांकि आज दिन में धूप निकलेगी। हालांकि हवाएं चलती रहेंगी। न्यूनतम तापमान भी आठ से 12 डिग्री के बीच मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 24 से लेकर 29 डिग्री तक दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ और मोहाली दोनों जगह अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अमृतसर में 24.6 डिग्री, लुधियाना में 27.0 डिग्री, पटियाला में 27.3 डिग्री, बठिंडा में 26.0 डिग्री और रूपनगर में 26.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनमत तापमान 8 डिग्री से लेकर 12 डिग्री तक पहुंच गया।
पंजाब और चंडीगढ़ में 17 और 18 को बारिश की संभावना बन रही है।
पंजाब और चंडीगढ़ में 17 और 18 को बारिश की संभावना बन रही है। रात का तापमान बढ़ेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि 17 और 18 तारीख को कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। दोनों दिनों में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। आने वाले 3 दिनों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, उसके बाद फिर 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम 17 फरवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 18 फरवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 19 फरवरी – किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *