Live Updates
श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित काशी यात्रा के लिए केंद्र जल्द से जल्द करे रेलगाड़ियों का शिड्यूल जारी: Deepak Baliजापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्टजालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणामअंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:Amritsar Police ने 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट; पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तारजम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 की मौतIran-US बातचीत का दूसरा दौर आज, इस्लामाबाद हाई अलर्ट परआम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब Dr. Bhim Rao Ambedkar के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमाश्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित काशी यात्रा के लिए केंद्र जल्द से जल्द करे रेलगाड़ियों का शिड्यूल जारी: Deepak Baliजापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्टजालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणामअंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:Amritsar Police ने 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट; पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तारजम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 की मौतIran-US बातचीत का दूसरा दौर आज, इस्लामाबाद हाई अलर्ट परआम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब Dr. Bhim Rao Ambedkar के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा
1 min read

पंजाब-चंडीगढ़ में अब ठंड और कम होगी:48 घंटे में तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा, 15 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा

पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी मौसम साफ रहेगा। वहीं सोमवार दोपहर को कुछ इलाकों में बादल आ जाने और पहाड़ों से ठंडी हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि यह अभी भी सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक बना हुआ है। आज भी हवाएं चलती रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान मौसम साफ रहेगा। बारिश, आंधी, धुंध आदि को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। दो दिन तापमान बढ़ेगा। तापमान बढ़ गया, माहिर भी मानते है कि ठंड का पीक गुजर गया है। मौसम विभाग ने 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। हालांकि बठिंडा में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बादल आए, लेकिन बारिश नहीं लाए एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के ऊपर एक इंड्यूस्ड साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, लेकिन वहां से ज्यादा नमी नहीं आ रही है। इसी वजह से सोमवार दोपहर को पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बादल छाए रहे। हालांकि ये कम ऊंचाई वाले बादल थे, जिस कारण बारिश नहीं हुई। दूसरी तरफ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से जुड़ा जो चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में बना था, वह अब दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर पहुंच गया है। यह समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब कमजोर पड़ गया है।
पंजाब में 15 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा, बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है
पंजाब में 15 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा, बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है चंडीगढ़ में 1.6 डिग्री तापमान गिरा मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री से 24.7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट आई है, जिसमें 0.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। वहीं सीमावर्ती जिले अमृतसर में 22.4, लुधियाना में 22.8, पटियाला में 23.0, बठिंडा में 23.4, एसबीएस नगर में 20.7, फिरोजपुर में 24.0, होशियारपुर में 22.9 और रूपनगर में 22.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। दो दिन तापमान बढ़ेगा मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले 7 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है, यानी बारिश के आसार नहीं हैं। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *