Live Updates
पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछालपंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, तो केंद्र ने तुंरत दे दी सुरक्षाचंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में आसमान से बरस रहा आग! 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इस दिन से मिलेगी राहतपंजाब में आज होगी राज्य अध्यापक योग्यता परीक्षा, 4000 से अधिक शिक्षक देंगे examजंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा – Deepak BaliPunjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए; कहा—सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी हैPunjab में फूटा आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा: सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दीवारों पर लिखा-गद्दारपंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछालपंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, तो केंद्र ने तुंरत दे दी सुरक्षाचंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में आसमान से बरस रहा आग! 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इस दिन से मिलेगी राहतपंजाब में आज होगी राज्य अध्यापक योग्यता परीक्षा, 4000 से अधिक शिक्षक देंगे examजंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा – Deepak BaliPunjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए; कहा—सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी हैPunjab में फूटा आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा: सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दीवारों पर लिखा-गद्दार
1 min read

पंजाब: BSF ने बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी स्मगलर को मार गिराया, संदिग्ध सामान बरामद

पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और दूसरे तरीकों से हेरोइन स्मगलिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीती रात, खेमकरण के बॉर्डर इलाके में बॉर्डर पोस्ट कालिया और नूर वाला के बीच, BSF की 142 बटालियन के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने नेशनल बॉर्डर पार करके कंटीली तार के पास आकर हेरोइन स्मगल करने की कोशिश कर रहे एक अनजान पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी।

संदिग्ध चीजें बरामद

शव के पास से कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली हैं, जबकि फायरिंग में कुछ और पाकिस्तानी स्मगलर फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल, संबंधित थाना वल्टोहा की पुलिस ने केस दर्ज करके बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पट्टी के सिविल हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। BSF और पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसी जगह के पास एक पाकिस्तानी नौजवान को हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। बॉर्डर सूत्रों के मुताबिक, बॉर्डर पर ड्रोन मूवमेंट की घटनाएं भी बहुत बढ़ गई हैं और अक्सर बॉर्डर पार से पाकिस्तानी तस्कर गेहूं की फसल से पहले ज्यादा से ज्यादा हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश करते हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत में घुसपैठ की कोशिश होती रहती है। पाकिस्तानी स्मगलर और आतंकी बॉर्डर पर छिप-छिपाकर घुसपैठ की कोशिश करते रहते हैं लेकिन भारतीय जवानों की मुस्तैदी की वजह से अधिकतर मामलों में पाकिस्तानी आतंकियों की चालें कामयाब नहीं होती और उन्हें बॉर्डर पर ही मुंहतोड़ जवाब दे दिया जाता है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तानी आतंकी और उनके आका डरे हुए हैं। वह भारत में दहशत फैलाने की साजिशें रचते रहते हैं लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों की वजह से वह अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो पाते हैं और हर बार इन्हें भारतीय जवानों की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *