Live Updates
चढ़ावा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाया जा रहा-केज़रीवालमान सरकार ने भव्य लव-कुश मंदिर निर्माण का लिया सैद्वांतिक निर्णय, जल्द विस्तृत डिटेल दी जाएगी- केजरीवालहेमकुंड साहिब यात्रा पर पंजाब से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अफवाहों को बताया झूठा, बोले- उत्तराखंड में हर जगह मिला प्यार और सम्मानपंजाब-चंडीगढ़ में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाजसीमा रेखा के भीतर रहने वाले परिवारों को बड़ी राहत, ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत मिला मालिकाना हकCM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे AAP के मंत्री और विधायकअंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर UNODC और पंजाब जेल विभाग ने नशा, HIV और जेलों में कैदियों के स्वास्थ्य पर किया विचार-विमर्शचढ़ावा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाया जा रहा-केज़रीवालमान सरकार ने भव्य लव-कुश मंदिर निर्माण का लिया सैद्वांतिक निर्णय, जल्द विस्तृत डिटेल दी जाएगी- केजरीवालहेमकुंड साहिब यात्रा पर पंजाब से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अफवाहों को बताया झूठा, बोले- उत्तराखंड में हर जगह मिला प्यार और सम्मानपंजाब-चंडीगढ़ में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाजसीमा रेखा के भीतर रहने वाले परिवारों को बड़ी राहत, ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत मिला मालिकाना हकCM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे AAP के मंत्री और विधायकअंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर UNODC और पंजाब जेल विभाग ने नशा, HIV और जेलों में कैदियों के स्वास्थ्य पर किया विचार-विमर्श
1 min read

नशा तस्करों के खिलाफ बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई करने वाली आप पहली सरकार, पिछली सरकारें चंडीगढ़ से फोन करके उन्हें बचाती रहीं: Dhaliwal

आम आदमी पार्टी के (आप) पंजाब के मंत्रियों, विधायकों और ब्लॉक और जिला सत्र पर नशा मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने पंजाब में नशों के विरुद्ध चल रही मुहिम की समीक्षा करने तथा इसे ओर मजबूत करने के लिए आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के नेतृत्व नें एक अहम मीटिंग की गई।

 

मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुएआप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आप सरकार पंजाब की पहली सरकार है जो नशा तस्करों और सौदागरों के विरुद्ध सख्त और बिना किसी भेदभाव के एक्शन ले रही हैचाहे उनका कोई भी राजनीतिक जुड़ाव या स्टेटस हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चाहे पार्टी का कार्यकर्ता होसरपंच होपदाधिकारी हो या कोई भी असरदार व्यक्ति होनशा तस्करी में शामिल पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है। उनके साथ आप पंजाब के वर्किंग प्रधान अमनशेर सिंह शैरी कलसीमंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और लालजीत सिंह भुल्लर भी मौजूद थे।

 

धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने प्रशासन और पुलिस को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी आरोपी को किसी भी दबाव में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों के उलटजहां नशा तस्करों को बचाने के लिए राजनीतिक दखलंदाजी होती थीआप सरकार हर मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में नशों के विरुद्ध लड़ाई में काफी प्रगति हुई है। धालीवाल ने कहा, “नशा सप्लाई चेन पर कड़ी चोट लगी हैकई नेटवर्क खत्म किए गए हैंऔर कई मुख्य दोषियों को गिरफ्तार किया गया है। हमारी टीमों ने बहुत मेहनत की हैजिसके नतीजे पंजाब में पहले कभी नहीं देखे गए।”

 

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान राजनीतिक दबाव के कारण नशा तस्करी की जानकारी को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता था या दबा दिया जाता था। उन्होंने दावा किया कि आज स्थिति बदल गई है और अगर कोई नशा तस्करी में शामिल या जुड़ा हुआ पाया जाता हैतो तुरंत सख्त कार्रवाई की जाती है।

 

 धालीवाल ने आगे कहा कि सरकार का नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ ज़मीनी स्तर पर सक्रिय तौर पर चलाई जा रही है। टीमें गांवों में जा रही हैंस्थानीय लोगों से बातचीत कर रही हैं और समाज से नशे को खत्म करने के लिए जागरूकता पैदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गांव को नशा-मुक्त बनाना है।

 

सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुएधालीवाल ने कहा कि हालांकि बड़ी सफलताएं मिली हैंलेकिन नशे के विरुद्ध जंग अभी भी जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी जब तक पंजाब पूरी तरह से नशा-मुक्त नहीं हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *