Live Updates
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद बड़ा फैसलापंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 30 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारीपंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरूमोदी जी, जब आपकी CBI सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालसफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयरजिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नूNEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद बड़ा फैसलापंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 30 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारीपंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरूमोदी जी, जब आपकी CBI सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालसफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयरजिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू
1 min read

Modi government ने festival के season में M.S.P. बढ़ाकर किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी – Baliyawal

त्योहारों के सीज़न से पहले मोदी सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (M.S.P.) में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी है। इस फैसले के बाद किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।

भाजपा प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने कहा कि पहले सरकार ने जी.एस.टी. घटाकर आम जनता को राहत दी, और अब फसलों के दाम बढ़ाकर किसानों को भी फायदा पहुंचाया गया है।

बलियावाल ने बताया कि गेहूं के MSP में 160 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल गेहूं का MSP 2425 रुपये प्रति क्विंटल था, और अब यह बढ़कर 2585 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इससे किसानों को प्रति एकड़ लगभग 4500 से 5000 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

अन्य फसलों के MSP में भी बढ़ोतरी:

  • जौ: 1980 → 2150 रुपये
  • चना: 5650 → 5875 रुपये
  • मसूर: 6700 → 7000 रुपये
  • सरसों: 5950 → 6200 रुपये
  • सूरजमुखी: 5940 → 6540 रुपये

बलियावाल ने कहा कि इस बढ़ोतरी से त्योहारों के दिन किसानों की खुशी दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि किसानों की आय बढ़ाना मोदी सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

सरकार का यह कदम किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें त्योहारों के मौके पर राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *