Live Updates
CM मान को बदनाम करने की साजिश! ‘आप’ ने जारी की दो लैब रिपोर्टें, वीडियो को बताया फर्जीचंडीगढ़ में OLA को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंडभगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई*अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षरबैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जूनविश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रहीघर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्थाCM मान को बदनाम करने की साजिश! ‘आप’ ने जारी की दो लैब रिपोर्टें, वीडियो को बताया फर्जीचंडीगढ़ में OLA को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंडभगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई*अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षरबैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जूनविश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रहीघर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्था
1 min read

Majri गांव में मनाया गया तीज का त्योहार, पंजाबी संस्कृति को दिया बढ़ावा

Majri: नजदीकी गांव सहोड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी मोहाली के अध्यक्ष और रणजीत सिंह जीती पडयाला की बेटी जसलीन कौर के नेतृत्व में गांव की सभी महिलाओं द्वारा नगर परिषद कुराली की ओर से यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशेष मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची पंजाब महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा ने सभी महिलाओं को उनके त्योहार के महत्व के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हम सभी को पंजाबियों के सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने चाहिए। जिससे पंजाबी संस्कृति से जुड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। इस मौके पर महिला जिला मोहाली स्वर्णजीत कौर ने भी सभी महिलाओं को त्योहार की बधाई दी। इस अवसर पर जसकीरत रतिया और अर्शप्रीत कौर रतिया ने कहा कि हमें अपनी विरासत और संस्कृति को याद रखना चाहिए क्योंकि ये त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंची गांव की छोटी-छोटी लड़कियों व महिलाओं द्वारा गिद्दा व भांगड़ा डाला गया। इस अवसर पर विशेष मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे श्रीमती रंधावा एवं श्रीमती स्वर्णजीत कौर को अर्शप्रीत कौर रतिया द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सुरिंदर सिंह, जसप्रीत कौर जस्सी, प्रभजोत कौर लाडी, मनजोत कौर, मनदीप कौर, किरण, जसवीर कौर, राजविंदर कौर आदि महिलाएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *