Live Updates
कबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तारकबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तार
1 min read

Independence Day 2025: Assembly Building पर CM Yogi ने फहराया तिरंगा, Parade की ली सलामी और Helicopter से हुई पुष्प वर्षा

देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने परेड की सलामी ली और आकाश से हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा कराई गई, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री और लखनऊ की मेयर भी मौजूद रहीं।

सीएम योगी का संबोधन
तिरंगा फहराने के बाद सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देकर की। उन्होंने कहा, आज हम अपनी आज़ादी के 78 साल पूरे कर चुके हैं। यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक पैगाम है कि हम एक आज़ाद, मजबूत और एकजुट भारत में जी रहे हैं।”
उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी ताकत और सभ्यता का परिचय दिया है। उन्होंने देश के वीर सैनिकों को सलाम किया और कहा, हम चैन की नींद सो पाते हैं तो सिर्फ अपने फौजियों की वजह से।”

सीएम योगी ने कहा कि अगर हर नागरिक अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाए तो प्रधानमंत्री के सपनों का भारत जल्द साकार होगा। उन्होंने 2017 से पहले की स्थिति को याद करते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश में विश्वास की कमी थी और लोग पलायन कर रहे थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। आज हमारा ‘वन स्टेट, वन प्रोडक्ट’ पूरे देश में धूम मचा रहा है,” उन्होंने गर्व से कहा।

पुलिस मुख्यालय में समारोह
इधर, लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कृष्ण ने तिरंगा फहराया और सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में यूपी पुलिस के अधिकारियों को सबसे ज्यादा संख्या में सम्मानित किया गया है, जो गर्व की बात है। धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह कानूनन अपराध है और इस पर साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई जारी है।

प्रदेशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी से हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर जोर दिया।

आज का यह दिन न सिर्फ आज़ादी का जश्न है, बल्कि उन वीरों के बलिदान को याद करने का भी अवसर है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी। पूरे प्रदेश में देशभक्ति का माहौल है और हर घर पर तिरंगा लहराकर लोग इस महापर्व को मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *