Live Updates
NEET परीक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल की बड़ी अपील, छात्रों को मिले मुफ्त बस यात्रा सुविधापंजाब में 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित, नोटिफिकेशन जारीचंडीगढ़ में खेल पुरस्कार समारोह: CM भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को किया सम्मानितगर्मी से निपटने के लिए पंजाब सरकार की बड़ी तैयारी, सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट सक्रियकपूरथला जेल में कैदियों के बीच झड़प, 3 घायल, पुलिस ने संभाले हालातपंजाब में हीटवेव का अलर्ट, अगले तीन दिन झुलसेगा प्रदेशगुरुग्राम जेल पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, संजीव अरोड़ा से की मुलाकातNEET परीक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल की बड़ी अपील, छात्रों को मिले मुफ्त बस यात्रा सुविधापंजाब में 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित, नोटिफिकेशन जारीचंडीगढ़ में खेल पुरस्कार समारोह: CM भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को किया सम्मानितगर्मी से निपटने के लिए पंजाब सरकार की बड़ी तैयारी, सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट सक्रियकपूरथला जेल में कैदियों के बीच झड़प, 3 घायल, पुलिस ने संभाले हालातपंजाब में हीटवेव का अलर्ट, अगले तीन दिन झुलसेगा प्रदेशगुरुग्राम जेल पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, संजीव अरोड़ा से की मुलाकात
1 min read

Haryana रोडवेज के कर्मचारी फिर से आंदोलन की तैयारी में, मांगें न मानी तो करेंगे बसों का चक्का जाम।

Haryana रोडवेज के कर्मचारी इलैक्ट्रिक बसों को रोकने, रोडवेज बेड़े में 10 हजार साधारण बसें शामिल करने, निजी बसों को परमिट देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का सहित 32 सूत्रीय मांगों को लेकर फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं। कर्मचारियों ने दादरी बस स्टैंड पर सांकेतिक भूख हड़ताल के दौरान रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार को सीधे रूप से अल्टीमेटम दिया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस बार उनका आंदोलन आर-पार का होगा और जरूरत पड़ने पर फिर से रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा।

Haryana रोडवेज के कर्मचारी दादरी बस स्टैंड परिसर में एसकेएस प्रधान कृष्ण ऊण की अगुवाई में दो दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य व महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र दिनोद व रणबीर गहलौत की अगुवाई में दो दिवसीय हड़ताल का समापन करवाया और आंदोलन को लेकर मंथन करते हुए आगामी रणनीति बनाई।

कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने बार-बार आला अधिकारियों और सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की अपील की, लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, जिससे कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ गया है। इस बार, कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। कर्मचारी नेता नरेंद्र दिनोद ने कहा कि किसी भी हाल में कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और रोडवेज के कर्मचारी अपनी 32 सूत्री मांगों को लेकर एकजुट हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 8 जून को परिवहन मंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा, और उसी दिन रोडवेज साझा मोर्चा की कार्यकारिणी मीटिंग बुलाकर बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो कर्मचारी फिर से रोडवेज बसों का चक्का जाम कर हड़ताल पर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *