Live Updates
विराट कोहली का 2027 विश्व कप को लेकर बड़ा संकेत, कहा- ये हो सकता है मेरा आखिरी विश्व कपLPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जामBank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़तालआप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागरभाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमाCM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंगमहिला कबड्डी में भारत फिर बना चैंपियन, एशियाई खेलों में जीता तीसरा गोल्डविराट कोहली का 2027 विश्व कप को लेकर बड़ा संकेत, कहा- ये हो सकता है मेरा आखिरी विश्व कपLPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जामBank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़तालआप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागरभाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमाCM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंगमहिला कबड्डी में भारत फिर बना चैंपियन, एशियाई खेलों में जीता तीसरा गोल्ड
1 min read

Haryana में बीज और कीटनाशक विक्रेताओं की हड़ताल 16 अप्रैल तक स्थगित, किसानों और व्यापारियों को मिली राहत।

चंडीगढ़। Haryana में बीज और कीटनाशकों की बिक्री से जुड़े विक्रेताओं की सात दिवसीय हड़ताल को फिलहाल 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सोमवार से शुरू हुई इस हड़ताल को लेकर प्रदेशभर के किसान और व्यापारी दोनों ही चिंता में थे, लेकिन कुरुक्षेत्र में हुई एक अहम बैठक के बाद संगठन ने अपनी रणनीति पर फिलहाल विराम लगाने का फैसला किया है।

इस बैठक में गठित 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की, जहां मुख्यमंत्री और उनके ओएसडी ने यह भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित Haryana दौरे के बाद, संबंधित अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ सौहार्दपूर्ण बैठक की जाएगी और सभी मुद्दों पर चर्चा कर समाधान खोजा जाएगा।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद Haryana खाद, बीज, पेस्टिसाइड विक्रेता संगठन ने 8 अप्रैल, यानी मंगलवार से सभी दुकानों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगे की रणनीति 16 अप्रैल को होने वाली बैठक में तय की जाएगी।

इस निर्णय से किसानों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि खरीफ फसल की बुवाई का समय करीब है और बीजों की मांग बढ़ने लगी है। यदि दुकानों को बंद रखा जाता, तो किसानों को समय पर बीज नहीं मिल पाते, जिससे बुवाई में देरी होती और फसल के उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *