Live Updates
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर भाजपा ने देश की जनता को फिर दिया महंगाई का तोहफा: बलतेज पन्नूमोदी सरकार की नीतियां किसानों, पंजाब और आम जनता के खिलाफ, देश को बना रही हैं आर्थिक गुलाम: कुलदीप धालीवाल‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारापूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिलभगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंदमोगा में नगर निगम चुनावों से पहले पुलिस का विशाल फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ीराष्ट्रपति भवन में आज होगा पद्म पुरस्कार समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानितपेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर भाजपा ने देश की जनता को फिर दिया महंगाई का तोहफा: बलतेज पन्नूमोदी सरकार की नीतियां किसानों, पंजाब और आम जनता के खिलाफ, देश को बना रही हैं आर्थिक गुलाम: कुलदीप धालीवाल‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारापूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिलभगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंदमोगा में नगर निगम चुनावों से पहले पुलिस का विशाल फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ीराष्ट्रपति भवन में आज होगा पद्म पुरस्कार समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित
1 min read

Haryana में कल से बदलेगा बिजली का टाइमटेबल: गांवों में 16 घंटे सप्लाई, दिन में साढ़े 4 घंटे बंद रहेगी बिजली।

Haryana बिजली विभाग ने ग्रामीण फीडरों की बिजली आपूर्ति के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय हिसार से जारी एक आदेश में 11 केवी ग्रामीण घरेलू फीडरों के लिए नई समय सारिणी की घोषणा की गई है।

यह नया शेड्यूल 20 अप्रैल यानी कल से प्रभावी होगा। इस आदेश के अनुसार दिल्ली जोन में बिजली की आपूर्ति शाम 6:30 से अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक और सुबह 11:15 से दोपहर 3:45 बजे तक ही जाएगी।

वहीं हिसार जोन में बिजली की आपूर्ति शाम 7:00 बजे से अगले दिन सुबह 6:30 बजे तक और दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगी। दोनों जोन में कुल 16 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

यहां पढ़िए नए शेड्यूल ऑर्डर…

विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देश

विभाग ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ग्रिड अनुशासन बनाए रखने के लिए जीरो कट और लोड प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। साथ ही सभी एसई ऑपरेशन को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी उप-केंद्रों, डिवीजनल कार्यालय, उप-डिवीजनल कार्यालय, जेई कार्यालय, शिकायत केंद्र और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पावर रेगुलेटरी मेजर्स (PRM) को प्रमुखता से प्रदर्शित करें।

24 घंटे आपूर्ति वाले फीडरों में नहीं लागू होगा शेड्यूल

विभाग ने साफ कर दिया है कि PRM (प्लांड रोटेशनल मैनेजमेंट) का सख्ती से पालन जरूरी होगा। अगर किसी उप-केंद्र के कर्मचारी इस नियम का उल्लंघन करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ध्यान देने वाली बात ये है कि जिन RDS फीडरों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती है, उन पर यह नया शेड्यूल लागू नहीं होगा। वे पहले की तरह ही काम करते रहेंगे।

इस आदेश की कॉपी राज्य के मुख्य अभियंता (पावर), निदेशक (परिचालन एवं परियोजना), मुख्य अभियंता (वाणिज्यिक), मुख्य अभियंता (परिचालन) और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।

यह नई व्यवस्था ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति को ज्यादा नियमित और बेहतर बनाने के मकसद से लागू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *