Live Updates
AAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नूपरविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत मेंCM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिलनवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदलासामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मानमानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नूAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नूपरविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत मेंCM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिलनवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदलासामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मानमानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू
1 min read

Haryana: दुकानदार ने नौकर का किया बुरा हाल, इतना पीटा की आंखों की चली गई रोशनी।

जींद। Haryana के जींद से एक बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय बस स्टैंड के पास स्थित एक मिठाई की दुकान के संचालक ने अपने नौकर की मजदूरी देने की बजाय उसके साथ मारपीट की। अमरावली खेड़ा गांव के अनिल ने पुलिस को बताया कि वह करीब अढ़ाई महीने से बस स्टैंड के पास एक मिठाई की दुकान पर काम कर रहा था। दुकानदार गौरव ने शुरूआत में एक महीना के 12,000 रुपए दिए। उसके बाद अगले महीने गौरव 9000 रुपए देने लगा।

उसने 15 दिन काम कर नौकरी छोड़ दी। 1 मार्च को वह दुकान पर 15 दिन के 4500 रुपए लेने के लिए गया तो गौरव ने कहा कि उसे कोई पैसे नहीं देने हैं। पैसों के लेन-देन में उनकी बहस हो गई तो गौरव ने उसे नीचे गिराकर पिटना शुरू कर दिया व वह बेहोश हो गया।

गौरव ने उसकी आंख पर हमला किया। होश में आने पर वह सीधे अपने घर अमरावली चला गया। इसके बाद उसके परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जींद लेकर गए, जहां उसकी आंख पर गहरी चोटें होने के कारण उसे पी. जी. आई. रोहतक रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस को अब चिकित्सकों से यह राय प्राप्त हुई है कि पीड़ित की आंख का ऑपरेशन करने के बावजूद उसकी रोशनी वापस नहीं आ सकेगी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *