Live Updates
भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशनपंजाब- महिलाओं को ₹1000 महीना, रजिस्ट्रेशन शुरू:CM बोले- पहले 9 हलकों में शुरुआत; अकाली दल ने चुन्नियों में घोटाला कियाMP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपीलअंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाजपंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरूभगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमाPunjab की मान सरकार ने बना द‍िया इतना सख्‍त कानून, बेअदबी पर अब उम्रकैद की सजा और… क्‍या है कानूनी पेचीदगियां?भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशनपंजाब- महिलाओं को ₹1000 महीना, रजिस्ट्रेशन शुरू:CM बोले- पहले 9 हलकों में शुरुआत; अकाली दल ने चुन्नियों में घोटाला कियाMP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपीलअंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाजपंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरूभगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमाPunjab की मान सरकार ने बना द‍िया इतना सख्‍त कानून, बेअदबी पर अब उम्रकैद की सजा और… क्‍या है कानूनी पेचीदगियां?
1 min read

Haryana सरकार वक्फ बोर्ड को दी गई शामलात जमीन पर आखिर क्या बोले हरियाणा के सीएम नायब सैनी

Haryana Waqf Board Land News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एकबार फिर दोहराया कि शामलात देह की जमीन को वक्फ बोर्ड से वापस लेने का काम हमारी नॉन-स्टॉप सरकार करेगी. उन्होंने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि बहुत सी जमीनें वक्फ दो दी गई हैं. पूरे प्रदेश में जांच करेंगे. इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है.

नायब सिंह सैनी ने कहा, ”हम लोग इस मामले में बैठक करेंगे. जो जमीनें वक्फ बोर्ड को पहल दी गई हैं, किस वजह से दी और किसने दी. यह संगीन और गंभीर मामला है. इस मामले की जांच कराकर शामलात और अन्य जगहों की जमीनें वापस देंगे.”

विधानसभा में भी सीएम सैनी कर चुके हैं घोषणा

इससे पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विधानसभा में इसको लेकर घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि हरियाणा में किसी भी गांव की शामलात भूमि वक्फ बोर्ड के नाम की गई है तो उसकी पूरी जांच की जाएगी. उन्होंने बताया था कि रोहतक-गोहाना मार्ग पर पीर बोधी मामले में जांच के लिए मंडल आयुक्त ने नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया जाएगा. करनाल मंडलायुक्त और रोहतक जिला उपायुक्त इस कमेटी के सदस्य होंगे. यह कमेटी सारे तथ्य और रिकॉर्ड की गहनता से जांच करेगी.

ऐसा बताया जा रहा है कि 1990 में जमीन को वफ्फ बोर्ड के नाम कर दिया गया है. सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा था कि जमीन कैसे ट्रांसफर की गई यह जांच का विषय है. उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार तालाब, जोहड़ और जलाशय के सरंक्षण के लिए प्रतिबद्ध है. 

कांग्रेस के सवाल उठाने पर हमने की थी जांच- सीएम सैनी

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि रोहतक में तालाब था. हमारे पास यह जानकारी थी कि यह वक्फ बोर्ड की जमीन है. यहां कहीं भी नहीं लिखा था कि वह तालाब है. जब बार-बार इस मुद्दे को उठाया गया तो हमे जांच कराई. जांच से पता चला कि वह कोई वक्फ बोर्ड की जमीन नहीं थी बल्कि 1990 में उसे वक्फ बोर्ड को दे दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *